Himachal Govt
Internationalकिरायेदार से उलझना पड़ा भारी, महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें...

किरायेदार से उलझना पड़ा भारी, महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें Viral Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टोरंटोः कनाडा में एक भारतीय महिला को अपने किराएदार के साथ बारबेक्यू को लेकर हुई तीखी बहस के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला का बीफ पकाने को लेकर अपने किराएदार से बहस हुई थी और ये बहस कई बार झगड़ों में बदल गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। बताया जाता है कि झगड़ा तब शुरू हुआ जब मकान मालकिन जिनकी पहचान राज तिवाना के तौर पर हुई है। उन्होंने किराएदार को एक दोस्त के साथ बगीचे में बारबेक्यू इस्तेमाल करने से रोका था।

वीडियो में उन्होंने दीवार पर लगे दागों की ओर इशारा करते कहा कि उन्हें अपनी प्रॉपर्टी को नुकसान से बचाना है। वीडियो में दिख रहा है कि किरायेदार जिसने अपनी उम्र 50 साल बताई वो महिला से जाने के लिए कह रहा है और तर्क दे रहा है कि उसे दोस्तों को डिनर पर बुलाने का अधिकार है। इसके बाद बहस बढ़ती चली गई और महिला ने किरायेदार के उस दोस्त की मौजूदगी पर भी आपत्ति जताई जो इस बहस का वीडियो बना रहा था।

उसी दिन के एक और वीडियो में महिला को ग्रिल से खाना हटाते देखा गया। किरायेदार ने उन पर आरोप लगाया कि जब वे डिनर बना रहे थे तो वह उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद उन्होंने लकड़ी का एक टुकड़ा उठाया और ग्रिल से खाना नीचे गिरा दिया। उन्होंने कहा कि वह उन्हें अपनी प्रॉपर्टी पर खाना नहीं बनाने देगी और पुलिस को बुलाएगी।

किरायेदार ने परेशान किए जाने का आरोप लगाते कई और वीडियो पोस्ट किए। किरायेदार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किए। उसने आरोप लगाया कि यह घटना उसकी मकान मालकिन की तरफ से परेशान करने और दखलंदाजी करने के एक बड़े पैटर्न का हिस्सा थी। एक वीडियो में महिला को किराएदार के घर में घुसते और उस पर पत्थर फेंकते देखा गया, जिसके बाद उसने किराएदार के साथ हाथापाई की। किराएदार बार-बार महिला से अपने कमरे से निकलने के लिए कह रहा था।

बाद में किराएदार ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पुलिस को महिला के घर पहुंचते दिखाया गया। वीडियो में पुलिस महिला को यह बताती हुई दिखी कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। महिला उलझन में लग रही थी और वो पूछ रही थी कि क्या वह अपनी बेटी को फोन कर सकती है लेकिन पुलिस ने उन्हें फोन करने की इजाजत नहीं दी। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसवाले महिला को हथकड़ी लगाकर अपने साथ ले गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरोली को खेलों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय उत्कृष्ट...

घर में लगी आग को बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तारों में फंसी, देखें वीडियो

जीरकपुर: शहर के जीरकपुर पटियाला रोड स्थित ए.के.एस.-1 कॉलोनी...

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6194 मामलों पर समझौते के आधार पर हुआ निस्तारण

ऊना,सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला...

बदोली गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में कुश्ती...

राष्ट्रीय संत बाबा राधा कृष्ण मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर

ऊना,सुशील पंडित: राष्ट्रीय संत बाबा राधा कृष्ण मंदिर, कोटला कलां...

हरोली को खेलों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में अंडर-19 बॉयज जिला स्तरीय माइनर...

घर में लगी आग को बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तारों में फंसी, देखें वीडियो

जीरकपुर: शहर के जीरकपुर पटियाला रोड स्थित ए.के.एस.-1 कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान नंबर 227...

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6194 मामलों पर समझौते के आधार पर हुआ निस्तारण

ऊना,सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आज (शनिवार) को जिला...

बदोली गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न...