Himachal Govt
Nationalरायसेन जेल गोलीकांड : कैदी ने जेल प्रहरी पर चलाई गोली, लाल...

रायसेन जेल गोलीकांड : कैदी ने जेल प्रहरी पर चलाई गोली, लाल मिर्च डाली फिर भी नहीं हारा जवान, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायसेनः जिला जेल में 2 सितंबर को सनसनीखेज गोलीकांड के 9 दिन बाद घटना का करीब दो मिनट का सीसीटीवी फुटेज सामने आने से हड़कंप मच गया है। फुटेज में विचाराधीन कैदी निलेश उर्फ छोटेल जेल प्रहरी पर हमला कर फरार होने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा और रिकॉर्ड की गोपनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हत्या के मामले में बंद विचाराधीन कैदी निलेश उर्फ छोटेल पहले जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर से चाबी को लेकर बातचीत करता है। प्रहरी के अंदर चले जाने के कुछ देर बाद निलेश हाथ में देसी कट्टा लेकर आता है और उन्हें धमकाता है। प्रहरी के विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई होती है। इसी दौरान निलेश फायर कर देता है, जिससे गोली लगने पर प्रहरी जमीन पर गिर जाते हैं।

फुटेज के मुताबिक आरोपी इसके बाद भी नहीं रुका। उसने घायल प्रहरी के सिर पर कट्टे की बट से दो बार वार किया और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। जिसके बाद वह गेट की चाबी तलाशने लगा। इसी दौरान एक महिला कर्मचारी मौके पर पहुंचीं और जमीन पर पड़ा कट्टा उठा लिया। घायल होने के बावजूद प्रहरी दिग्विजय सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर अन्य जेलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला अचानक नहीं हुआ था, बल्कि भागने की योजना के तहत किया गया था। निलेश करीब 11 महीने से रायसेन जेल में बंद है। वह पठारी के नेपाल सिंह हत्याकांड में विचाराधीन कैदी है, जबकि बरेली के राजकुमार राजपूत हत्याकांड में उसे सजा हो चुकी है। जेल में उसकी दोस्ती राहुल बेदी से हुई थी। पुलिस के अनुसार निलेश ने राहुल से जेल से भागने के लिए हथियार मंगवाने को कहा। जिलाबदर होने के कारण राहुल खुद नहीं आ सका, इसलिए उसने अपने साथी शुभम बेदी को इसके लिए तैयार किया।

पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त को निलेश के मामा सुपियार सिंह ने शुभम बेदी को 315 बोर का कट्टा और पांच कारतूस दिए। शुभम ने जेल की बाहरी दीवार के पास तय जगह पर पैकेट फेंक दिया, जिसे निलेश ने अंदर से उठाकर छिपा लिया। आरोप है कि 2 सितंबर को जेल अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर निलेश फल खाने के बहाने मेन गेट तक पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद कार्यवाहक जेल अधीक्षक आरके चौरे को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने निलेश, राहुल बेदी, शुभम बेदी और फरार मामा सुपियार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राहुल और शुभम पहले ही गिरफ्तार होकर जेल में हैं, जबकि सुपियार सिंह की तलाश जारी है।

वहीं जेल का गोपनीय सीसीटीवी फुटेज दूसरे जिले में पदस्थ जेलकर्मी विजय के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट होने के बाद वायरल हो गया। जिसके बाद जेल के आंतरिक सुरक्षा तंत्र और संवेदनशील सीसीटीवी रिकॉर्ड की गोपनीयता को लेकर भी सवाल उठ रहे है। फुटेज सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा और इसे पोस्ट करने के पीछे क्या वजह थी, यह भी जांच का विषय है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नशा माफिया के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

पंजाब में BJP का चुनावी शंखनाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर रैली 30 सितंबर को

जालंधरः पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने...

मुख्यमंत्री ने हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की प्रगति की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...

प्रदेश के युवाओं को जापान की तकनीकी दक्षता, कौशल विकास और नवाचार से जोड़ने की अपार संभावनाएः राजेश धर्माणी

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने जापान के टोक्यो स्थित...

नशा माफिया के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के कारोबार से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित...

पंजाब में BJP का चुनावी शंखनाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर रैली 30 सितंबर को

जालंधरः पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी...