Himachal Govt
Nationalपेट्रोल पंप से टकराई तेज रफ्तार बस, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

पेट्रोल पंप से टकराई तेज रफ्तार बस, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हैदराबादः हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट स्थित बाटासिंगारम के पास बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, TGSRTC की एक बस बेकाबू होकर सड़क से फिसलते हुए पेट्रोल पंप से जा टकराई। इससे पंप पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस फ्यूल डिस्पेंसिंग यूनिट से सीधे नहीं टकराई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस दिलसुखनगर डिपो से चाउतुप्पल की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे ऑटो या बाइक को बचाने की कोशिश में ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया।

तेज रफ्तार के कारण बस सड़क छोड़कर पेट्रोल पंप में घुस गई। पंप पर खड़ी दो कारें और एक ऑटो को नुकसान पहुंचा। एक कार पूरी तरह से चपेट में आ गई, जबकि डीलरिंग यूनिट के कुछ उपकरण को भी नुकसान पहुंचा। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों ने पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि कैसे बस अचानक पेट्रोल पंप में दाखिल होती है और गियों को टक्कर मारती है। पंप के कर्मचारी और लोग जान बचाकर भागने लगते हैं। बस में सवार कुछ यात्री भी उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागते दिख रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मोटर ड्राइविंग एवॅं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑप्रेटर ट्रेनिंग के लिए 25 तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सत्र 2026-27...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मां-बेटी को मारी टक्कर, उपचार के दौरान बच्ची की मौत

ऊना,सुशील पंडित: टाहलीवाल थाना क्षेत्र के बाथड़ी में तेज...

Punjab News: दिन दहाड़े स्नेचिंग करते 2 बाइक सवार काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जीरकपुरः लूटपाट और स्नेचिंग का वारदातों का ग्राफ लगातार...

मोटर ड्राइविंग एवॅं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑप्रेटर ट्रेनिंग के लिए 25 तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवॅं हैवी अर्थ मूविंग...

Punjab News: शराब लेकर स्कूल पहुंचा 5वीं के छात्र, किया टर्मिनेट, अभिभावक ने शिक्षा विभाग से की शिकायत, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले में एक निजी स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र पर स्कूल में शराब लाने का...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मां-बेटी को मारी टक्कर, उपचार के दौरान बच्ची की मौत

ऊना,सुशील पंडित: टाहलीवाल थाना क्षेत्र के बाथड़ी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से घायल हुई बच्ची...