Himachal Govt
Unaतेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मां-बेटी को मारी टक्कर, उपचार के दौरान बच्ची...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मां-बेटी को मारी टक्कर, उपचार के दौरान बच्ची की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: टाहलीवाल थाना क्षेत्र के बाथड़ी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से घायल हुई बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा नौ सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे वर्धमान फैक्ट्री के सामने हुआ।

पुलिस को दी शिकायत में मरली देवी पत्नी लुरक साहनी निवासी वार्ड नंबर 15, गांव सेमरिया, जिला बेगूसराय, बिहार, हाल निवासी बाथड़ी ने बताया कि वह अपनी छोटी बेटी के साथ बाथड़ी बाजार की ओर जा रही थी। वर्धमान फैक्ट्री के सामने दोनों कच्ची सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली गलत दिशा में आ गई और मां-बेटी को टक्कर मार दी।

हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल लुधियाना ले गए, जहां 10 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और वाहन तथा चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

त्योहारी सीजन से पहले हरियाणा सरकार खाद्य सुरक्षा को लेकर मुस्तैद

चंडीगढ़: त्योहारी सीजन को देखते हुए हरियाणा सरकार खाद्य...

महाविद्यालय बंगाणा में दो दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम “दर्पण” का हर्षोल्लास के साथ समापन

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित...

Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस टीम ने चलाया चैकिंग अभियान, देखें वीडियो

19 के खिलाफ मामला दर्ज 26 लोगों को पकड़ा...

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश की ताकत उसकी...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर दुख सांझा करने पहुंचे प्रभारी अमन अरोड़ा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर आज आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा परिवार...

त्योहारी सीजन से पहले हरियाणा सरकार खाद्य सुरक्षा को लेकर मुस्तैद

चंडीगढ़: त्योहारी सीजन को देखते हुए हरियाणा सरकार खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद हो गई है। मुख्य सचिव...

महाविद्यालय बंगाणा में दो दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम “दर्पण” का हर्षोल्लास के साथ समापन

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित दो दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम “दर्पण” का आज हर्षोल्लास एवं...