फगवाड़ाः शहर के ओंकार नगर मोहल्ला में देर रात उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब इलाका निवासियों ने नशेड़ियों को काबू किया। दरअसल, उक्त व्यक्ति इलाके का ही है और वह बाहरी व्यक्ति को इलाके में लेकर आया था। लोगों का आरोप है कि नौजवान बाहरी व्यक्ति के साथ इलाके में सरेआम नशे का सेवन कर रहा था, जिसे उन्होंने रंगे हाथों काबू कर लिया और उसकी जेब से नशीला पदार्थ भी बरामद किया।
View this post on Instagram
इस हंगामे की वीडियो भी सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लोगों ने 2 नौजवानों को काबू कर लिया और उसकी जेब से तालाशी ली गई। इस दौरान नौजवानों ने माना उनके पास नशीला पदार्थ मौजूद है। वहीं नौजवान की जेब से सिल्वर की पन्नी भी बरामद हुई है। जिसके बाद लोगों ने उसे घर पर बैठकर नशे के सेवन को लेकर हिदायत दी।
नौजवान ने कहा कि वह नशा नहीं करता, जिसके बाद जेब से अन्य सिल्वर पन्नी निकलने पर लोग भड़क गए और नौजवान को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में सुना जा सकता हैकि लोग उससे जब सिल्वर पन्नी के बारे में पूछने लगे तो नौजवान कहने लगा कि वह मानता है उसकी जेब से निकला है, लेकिन वह सड़क पर नशे का सेवन नहीं कर रहा। इस दौरान इलाके में बाहरी व्यक्ति के आकर नशे के सेवन को लेकर जब लोगों ने विरोध किया तो नौजवान कहने लगा कि वह उसे लेकर नहीं आया। घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद इलाका निवासियों ने नौजवान को चेतावनी देकर और दोबारा इलाके में नशे का सेवन ना करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।