जालंधर, ENS: आदमपुर में बस की चपेट में आने से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय रजन निवासी चूड़वाली के रूप में हुई है। मृतक चूड़वाली स्कूल में पढ़ता था और बहन को स्कूल छोड़ने के लिए आया था। इस दौरान 2 बसों के ओवरटेकर के दौरान यह हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। नौजवान के निधन को लेकर परिजनों सहित लोगों द्वारा धरना लगाकर सड़क जाम कर दी गई है।
परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि उसका इकलौता पौता था, जिसे बस चालक ने कुचल दिया। इस दौरान अन्य व्यक्ति ने कहाकि मृतक परिवार का इकलौता भतीजा था। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि ड्राइवर काबू करने पर उनके द्वारा धरना समाप्त कर लिया जाएगा। आरोप है कि करतार बस को रोडवेज की बस को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हो गया।
लोगों का कहना है कि करतार बस चालक सवारियों को उतार रहा था। इस दौरान सामने से रोडवेज की बस करतार बस को ओवरटेक करने लगी और उसने सड़क किनारे बच्चे को कुचल दिया। इस घटना के दौरान बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया और कंडक्टर को काबू कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और कंडक्टर को थाने ले जाया गया। वहीं परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहाकि सड़क खराब होने के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।