Himachal Govt
Internationalबड़ा हादसाः यात्रियों से भरी फेरी में आग लगने से 5 की...

बड़ा हादसाः यात्रियों से भरी फेरी में आग लगने से 5 की मौत, 87 लापता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनीला: फिलीपींस के पलावान प्रांत में एक टूरिस्ट साइट के पास लोगों से भरी फेरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है और 87 लापता हो गए। फिलीपींस के कोस्ट गार्ड ने बताया कि फेरी में 134 लोग सवार थे। इसमें 117 यात्री और 27 क्रू मेंबर थे। कोस्ट गार्ड ने बताया कि जहाज बुधवार शाम को तट से लगभग 1.2 नॉटिकल मील (2.2 किमी) की दूरी पर था, जब उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि 5 लोगों के शव तट पर लाए गए हैं।

कोस्ट गार्ड के फेसबुक पेज पर शेयर वीडियो में जहाज आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है। अब तक 42 लोगों को बचाया जा चुका है। कोस्ट गार्ड की कैप्टिन नोएमी कायाब्याब ने गुरुवार को एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि “अभी हमारे पास बचाए गए लोगों (42) और मृतकों के बारे में जो जानकारी है, उसके आधार पर 87 लोग अभी भी लापता हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यह लाइव डेटा है और “हमारे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इसमें बदलाव हो सकता है। कायाब्याब ने बताया कि बचाए लोगों में 38 यात्री और 4 क्रू सदस्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “हम अभी तक बचाए गए लोगों से जानकारी नहीं ले पाए हैं, क्योंकि हम उनसे बात नहीं कर पाए हैं।” प्रवक्ता ने कहा कि ऑपरेशन जारी रहेगा और शिपिंग कंपनी के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है। मरीनट्रैफिक के ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि M/V जून एस्टर मनीला से रवाना हुई थी और पलावान प्रांत में कोरोन की ओर दक्षिण दिशा में जा रही थी। कोरोन फिलीपींस के लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन पलावान प्रांत का हिस्सा है। मेनलैंड से दूर कोरोन आइलैंड अपनी ऊंची चट्टानों और साफ पानी के खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है, जो दुनिया भर के स्कूबा डाइवर्स को अपनी ओर खींचते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable Iphone, भारत में इतनी होगी कीमत, देखें वीडियो

Iphone 18 Pro सीरीज भी हुई लॉन्च टेक्नोलॉजी: Apple ने...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

यूनियन प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान...

Punjab News: पेपर आर्टिस्ट जगजोत रुबल ने BRICS 2026 के लिए बनाई पेंटिंग, देखें वीडियो

अमृतसरः पेपर आर्टिस्ट डॉ. जगजोत सिंह रुबल ने नई...

Canada में गोराया के परिवार को किया डिपोर्ट, 8 साल बाद भेजा भारत

वैंकूवरः कनाडा सरकार ने करीब 8 साल पहले कनाडा...

Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable Iphone, भारत में इतनी होगी कीमत, देखें वीडियो

Iphone 18 Pro सीरीज भी हुई लॉन्च टेक्नोलॉजी: Apple ने बीती रात अपना पहला स्क्रीन मुड़ने वाला आईफोन लॉन्च कर...

Jalandhar News: बंद की कॉल पर जत्थेबंदियों ने निकाला रोष मार्च, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

यूनियन प्रधान का आया बयान जालंधर, ENS: लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध...

Punjab News: पेपर आर्टिस्ट जगजोत रुबल ने BRICS 2026 के लिए बनाई पेंटिंग, देखें वीडियो

अमृतसरः पेपर आर्टिस्ट डॉ. जगजोत सिंह रुबल ने नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले BRICS...

Canada में गोराया के परिवार को किया डिपोर्ट, 8 साल बाद भेजा भारत

वैंकूवरः कनाडा सरकार ने करीब 8 साल पहले कनाडा आए एक भारतीय परिवार की शरण की अर्जी खारिज करने...