शहर के कई रसूखदारो ने पटियाला पैग लगा कर गवाएं होश…
जालंधर (ens) : वार्ड नंबर 56 के पार्षद मुकेश सेठी के कथित तौर पर पार्टी ऑफिस की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि पार्षद ने अपने साथियो के साथ मिलकर पार्टी-शार्टी वाली महफ़िल जमा रखी है। इस दौरान टेबल पर कई शराब की बोतलें और व्हिस्की से भरे ग्लास सजे हुए है। वीडियो में समा बांधने के लिए मौखिक गीत- संगीत का भी माहौल बना हुआ भी नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
इस महफ़िल मे पार्षद सेठी और उनके साथी फुल आन मस्ती मूड मे नजर आ रहे है। यह वीडियो वायरल होने के बाद शहर और सियासी गलियारों मे अच्छी-खासी सुर्खिया बटोर रही है हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि यह रंगीन पानी का जश्न किस कारण और कब मनाया गया।
उधर, इस मामले में आप पार्षद मुकेश सेठी से संपर्क साधना चाहा लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा।