जालंधर (ens): महानगर के तंग बाजारों मे स्थित फगवाड़ा गेट मे दुकानदारो और ट्रैफिक पुलिस के आमने- सामने होने का मामला सामने आया है। यह बाजार इलेक्ट्रॉनिक मार्किट से भी मशहूर है। दुकानदारों द्वारा सामान बाहर रखने और पार्किंग के कारण अक्सर बाजार मे राहगीरों को ट्रैफिक से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस मामले मे जानकारी देते हुए दुकानदार अमित सहगल ने बताया कि व्यापारी सुरेश गुप्ता की दुकान के बाहर सामान की गाडी अनलोड हो रही थी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने आकर गाड़ी को इनबाउंड कर दिया। जिसके विरोध मे दुकानदार सड़क पर धरना देकर बैठ गए।
वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने कहा कि फगवाड़ा गेट के दुकानदार सड़क पर सामान और अवैध पार्किंग करते है। जिस कारण लोगो को बाजार से गुजरने मे परेशानी होती है और हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। रोजाना ट्रैफिक पुलिस दुकानदारों को सामान बाहर न रखने की चेतावनी देती है। जिसके बावजूद दुकानदार अपनी मर्जी करने से बाज नहीं आते।
आज जब वह बाजार मे पैट्रोलिंग पर थे, तो एक दुकानदार गाड़ी रोंग पार्किंग कर सामान अनलोड करवा रहा था। जब उसे ऐसा करने से मना किया, तो दुकानदार धरने पर बैठ गए।फगवाड़ा गेट पर दुकानदारों के धरने की सूचना मिलते ही सेंट्रल हल्का इंचार्ज ने मौके पर पहुँच कर ट्रैफिक बहाल करवाया। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही ट्रैफिक पुलिस के साथ मीटिंग कर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।