Himachal Govt
JalandharJalandhar News: पहली बार 'खेडां वतन पंजाब दियां' में क्रिकेट शामिल, 12...

Jalandhar News: पहली बार ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में क्रिकेट शामिल, 12 को आगाज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर में खेडां वतन पंजाब दियां का आयोजन 12 सितंबर तक होगा। इनमें पहली बार टेनिस बॉल क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि खेलों का यह महाकुंभ ब्लॉक स्तर से शुरू होकर जिला स्तर और फिर राज्य स्तर तक आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय खेल 12 तारीख तक होंगे, जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों के साथ-साथ टेनिस बॉल क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। डीसी ने उम्मीद जताई कि इस नए खेल में युवाओं का उत्साह और बड़े पैमाने पर भागीदारी देखने को मिलेगी।

डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि इन खेल प्रतियोगिताओं में 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है। प्रतिभागी पोर्टल sports.punjab.gov.in या जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा सबसे बड़ी सुविधा यह दी गई है कि मैच वाले दिन मौके पर पहुंचकर भी खिलाड़ी अपना नाम लिखवाकर सीधे भाग ले सकते हैं। डीसी ने जालंधर निवासियों से अपील की कि वे समाज को खेलों की ओर ले जाने और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

इसमें 6 प्रमुख खेल शामिल हैं, जो 12 तारीख तक चलेंगे। जिला स्तर पर 20 से 30 तारीख के बीच होने वाले इस चरण में खेलों का दायरा बढ़ाकर 28 कर दिया जाएगा, जिसमें टेबल टेनिस, बैडमिंटन, लॉन टेनिस और जूडो जैसे खेल शामिल होंगे। जिला स्तर के विजेताओं को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 10 हजार, सैकेंड नंबर के लिए 7 हजार और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 5 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

डीसी वरजीत वालिया ने बताया कि जिला स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मैदानों को पूरी तरह तैयार करने के साथ-साथ कोचों और रेफरियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा बच्चों व खिलाड़ियों की डाइट का विशेष ध्यान रखते हुए ग्राउंड पर ही रिफ्रेशमेंट का भी प्रबंध किया गया है।उन्होंने बताया कि पिछले 3 सत्रों की अपार सफलता के बाद इस बार अकेले जालंधर जिले से भागीदारी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। खेलों का विस्तृत शेड्यूल प्रेस नोट के माध्यम से साझा कर दिया जाएगा, ताकि लोग अपनी सुविधानुसार पसंदीदा खेल में हिस्सा ले सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सेवा संकल्प अभियान को सेवा से जोड़कर युवाओं के विचारों को मिलेगा मंच : Dr. Arvind Sharma

चंडीगढ़: प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Punjab News: बंद का असर, जाम में फंसा विदेशी नस्ल का कुत्ता, मालिक परेशान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की...

24 से 30 सितंबर तक संचालित होंगी D.L.D अक्तूबर-2026 की परीक्षाएं

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई...

Punjab News: शनिवार को स्कूल-कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

अमृतसरः पंजाब सरकार ने शनिवार यानी 12 सितंबर को...

डिजिटल पोर्टल और टैलेंट-पाथवे से मिलेगी हरियाणा के खेल तंत्र को मजबूती

चंडीगढ़: हरियाणा में खेलों को अधिक संगठित और परिणामोन्मुखी...

सेवा संकल्प अभियान को सेवा से जोड़कर युवाओं के विचारों को मिलेगा मंच : Dr. Arvind Sharma

चंडीगढ़: प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Punjab News: बंद का असर, जाम में फंसा विदेशी नस्ल का कुत्ता, मालिक परेशान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज ने साढ़े...

24 से 30 सितंबर तक संचालित होंगी D.L.D अक्तूबर-2026 की परीक्षाएं

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जा रही डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्तूबर-2026...

Punjab News: शनिवार को स्कूल-कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

अमृतसरः पंजाब सरकार ने शनिवार यानी 12 सितंबर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश का...