Himachal Govt
Baddiबद्दी पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी

बद्दी पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दो अलग-अलग मामलों में कुल 57.47 ग्राम चिट्टा बरामद

बद्दी:पुलिस की ओर से बद्दी क्षेत्र में नशा तस्करों और ड्रग माफिया के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में नालागढ़ व रामशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में चिट्टे/ हेरोइन के साथ चार नशा तस्करों को दबोचने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स व पुलिस थाना नालागढ़ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुगराल होटल के पास एक संदिग्ध टाटा योद्धा पिकअप को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त वाहन के गियर लीवर बॉक्स के पास छिपाकर रखे गए पॉलीथिन से 56.13 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद किया गया, जिसे आरोपी पंजाब के फिरोजपुर जिले के जीरा तहसील के लोहाके कलां निवासी मंगा सिंह तथा पंजाब के तरणतारण जिले के भूशी थाना सराय गांव के रिंकू सिंह अपने पास छिपाकर ले जा रहे थे।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया तथा पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। दूसरे मामले में रामशहर पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जांडू पुल के पास एक होंडा एक्टिवा स्कूटी के साथ खड़े दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो सिरिंज व 1.34 ग्राम चिट्टा /हेरोइन बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के विकास नगर निवासी राज राय तथा शिमला जिले के शमलेग गांव मोहित सेन के रूप में हुई है। दोनों मामलों के संबंध में पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में प्रयुक्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है तथा पुलिस थाना नालागढ़ व थाना रामशहर में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा आगामी अन्वेषण कार्यवाही जारी है। एसपी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Himachal News : ICFAI University में सम्पन हुआ चौथा दीक्षांत समारोह, देखें वीडियो

राज्यपाल रहे Chiefguest , 355 विद्यार्थियों को बांटी गई...

Jalandhar News: Phagwara Gate में गाड़ी Tow करने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर (ens): महानगर के तंग बाजारों मे स्थित फगवाड़ा...

Punjab News: 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सेवा केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तारी

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे...

Punjab News: 5 किलोग्राम ICE तीन विदेश पिस्तौलों समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार...

Punjab News: 20,000 रुपये की रिश्वत लेता पंचायत सचिव काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बी.डी.पी.ओ. कार्यालय भूनरहेड़ी, जिला...

Himachal News : ICFAI University में सम्पन हुआ चौथा दीक्षांत समारोह, देखें वीडियो

राज्यपाल रहे Chiefguest , 355 विद्यार्थियों को बांटी गई डिग्रिया बद्दी (सचिन बैंसल ) : कालू झींडा मे स्थित इक्फाई...

Jalandhar News: Phagwara Gate में गाड़ी Tow करने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर (ens): महानगर के तंग बाजारों मे स्थित फगवाड़ा गेट मे दुकानदारो और ट्रैफिक पुलिस के आमने- सामने होने...

Punjab News: 7,000 रुपये की रिश्वत लेते सेवा केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तारी

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने महेश कुमार, हेल्प...

Punjab News: 5 किलोग्राम ICE तीन विदेश पिस्तौलों समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरू की गई...