काशीपुरः प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे दो मदरसों पर बड़ी कार्रवाई करते उन्हें सील कर दिया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी और काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी पुलिस बल के साथ अवैध मदरसों की चेकिंग के लिए निकले। टीम ने कटोराताल चौकी क्षेत्र में संचालित दो मदरसों ‘मदरसा मो0 हनीफ सिद्धकी’ और ‘कासिफ उल उलूम’ में दबिश दी।
जांच और तहसीलदार की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों मदरसों को सील कर दिया गया। मौके पर मौजूद दोनों प्रबंधकों मौ. रफीक और शमीम अहमदको सख्त चेतावनी दी गई कि यदि मदरसों को दोबारा अवैध रूप से संचालित करने की कोशिश की गई, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें देहरादून और हल्द्वानी में भी अल्पसंख्यक मामलों के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि देहरादून में तीन मदरसों के संबंध में कार्रवाई की गई। जिनमें आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया को सील किया गया, जबकि मदरसा दार-ए-अरकम, आजाद कॉलोनी, माजरा तथा मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के प्रबंधकों द्वारा मदरसों का संचालन बंद किए जाने संबंधी लिखित अंडरटेकिंग दी गई है।