Himachal Govt
Himachalनशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईः 87.77 ग्राम हेरोइन बरामद, 9 गिरफ्तार,...

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईः 87.77 ग्राम हेरोइन बरामद, 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनाः हिमाचल सरकार की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऊना पुलिस ने पिछले पांच दिनों में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में NDPS एक्ट के तहत छह मामले दर्ज कर 87.77 ग्राम हेरोइन बरामद की है। कार्रवाई के दौरान 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस करते बताया कि 4 सितंबर को SIU ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोटला खुर्द में राजिंदर शर्मा निवासी वार्ड नंबर-1, कोटला खुर्द को गिरफ्तार किया। उसके बैग की तलाशी के दौरान 10 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 1,400 रुपए नकद बरामद किए गए। 6 सितंबर को थाना गगरेट पुलिस ने भटियांवाला में बाबा बालकनाथ मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान बिना पंजीकरण वाली मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका। तलाशी में पेट्रोल टैंक के लोहे के कवर के नीचे से 1.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान निपुण चौहान और रजत कुमार दोनों तहसील घनारी निवासी के रूप में हुई।

थाना सदर ऊना पुलिस ने होशियारपुर से हेरोइन लेकर आने की सूचना पर पुराना बस स्टैंड ऊना के पास नाकाबंदी की। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें हेडलाइट कवर के अंदर से 11.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह उर्फ गोशा और मनप्रीत उर्फ लवली दोनों गांव हरमा होशियारपुर के निवासी के रूप में हुई।

7 सितंबर को थाना हरोली पुलिस ने गांव चंदपुर में आरोपी नीरज कुमार के घर की तलाशी ली। इस दौरान घर में छिपाकर रखे कार्ड बोर्ड के डिब्बे से 9.10 ग्राम हेरोइन और वजन मशीन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

वहीं 8 सितंबर को थाना अंब पुलिस ने अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के पास नशे के एक आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर वार्ड-8 अंब में निशांत कुमार के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान लोहे की अलमारी के पीछे रखे कार्डबोर्ड और गद्दे के नीचे से 16.15 ग्राम हेरोइन और 1.53 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। इस मामले में निशांत कुमार, उसकी मां रंजना देवी और विशाल को आरोपी बनाया गया है।

9 सितंबर को थाना सदर ऊना पुलिस ने लमसिंगी स्थित ख्वाजा पीर मंदिर के पास नाकाबंदी कर होशियारपुर की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोका। टूल बॉक्स की तलाशी में पाउडर और लंप के रूप में 37.92 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान वंश पुत्र दलजीत कुमार और साहिल पुत्र राजकुमार होशियारपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार इन छह मामलों में पांच मामले इंटरमीडिएट स्तर के है, जिनकी आगे की कड़ियों की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से ला रहे थे और जिले में इसकी सप्लाई कौन कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के E.S.E विभाग ने शुरु की ‘स्टार-स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पहल

जालंधर (Ens): टीचर्स डे के मौके पर मेहरचंद पॉलिटेक्निक...

Punjab News: 58 लाख की ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः समाज में दिन प्रति दिन बढ़ रहे साइबर...

Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में बंद का ऐलान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से...

हिमाचल प्रदेश और जापान के बीच शैक्षणिक और तकनीकी साथ से नई संभावनाओं के खुलेंगे द्वार – Rajesh Dharmani

शिमला: तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी शिक्षा...

Meharchand Polytechnic College के E.S.E विभाग ने शुरु की ‘स्टार-स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पहल

जालंधर (Ens): टीचर्स डे के मौके पर मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने स्टार स्टूडेंट...

Jalandhar News: पहली बार ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में क्रिकेट शामिल, 12 को आगाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर में खेडां वतन पंजाब दियां का आयोजन 12 सितंबर तक होगा। इनमें पहली बार टेनिस बॉल...

Punjab News: 58 लाख की ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः समाज में दिन प्रति दिन बढ़ रहे साइबर क्राइम पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे है,...

Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में बंद का ऐलान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर मामला गरमा गया है। इस घटना को...