Himachal Govt
LudhianaLudhiana News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में...

Ludhiana News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में कल बंद का ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ हुए मामले के विरोध में दलित समुदाय ने कल लुधियाना बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। आपातकालीन सेवाओं को इस बंद के दौरान छूट दी गई है। जिसकी जानकारी दलित समाज के नेता यशपाल चौधरी द्वारा दी गई है।

वहीं, मामले को लेकर विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। तनाव के बीच पुलिस अधिकारी समीर वर्मा पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर भी वाल्मीकि समाज नहीं माना और लगातार प्रदर्शन चल रहा है।

इस मामले में डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि बाबा साहेब अंबेडक की मूर्ति से छेड़छाड़ करने की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये था पूरा मामला
शहर के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोगों में काफी रोष देखने को मिला। लोगों ने मामले के विरोध में जालंधर बाईपास चौक पर चक्का जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
मौके पर रोष जता रहे लोगों ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करना बेहद गंभीर मामला है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खड़ी Platina बाइक चोरी,मामला दर्ज,देखें वीडियो

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला...

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल...

Jalandhar News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले में कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः लुधियाना शहर के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से हुए छेड़छाड़ के...

Punjab News: खड़ी Platina बाइक चोरी,मामला दर्ज,देखें वीडियो

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित नितीन ने बताया कि वह...

100 दिन बाद कैब चालकों का प्रदर्शन समाप्त, चारों कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, देखें वीडियो

चंडीगढ़: एक जून से शुरू हुआ कैब चालकों का प्रदर्शन आखिरकार सौ दिन बाद समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने Gourav Medicos पर मारी रेड, भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और ड्रग विभाग ने बड़ी...