Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए तुरन्त प्रभाव से 16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं इस सम्बंद में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज आदेश जारी किये हैं। आईएएस अधिकारियों में राजीव रंजन, जो वर्तमान में प्रधान सचिव, श्रम विभाग के पद पर कार्यरत हैं, को मत्स्य पालन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

अमनीत पी. कुमार, जो वर्तमान में भविष्य विभाग, विदेश सहयोग विभाग तथा खेल विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,भविष्य विभाग तथा खेल विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। शेखर विद्यार्थी, जो वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा महानिदेशक, अग्निशमन सेवाएं, हरियाणा के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

जे. गणेशन, जो वर्तमान में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग तथा नागरिक संसाधन सूचना विभाग के आयुक्त एवं सचिव, सभी के लिए आवास विभाग के महानिदेशक एवं सचिव, हरियाणा एआई विकास परियोजना (एचएआईडीपी) तथा हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (एचसीएपीएसडी) एवं अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए गठित एसपीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिव, एचएआईडीपी, एचसीएपीएसडी एवं अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए गठित एसपीवी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग का महानिदेशक एवं सचिव तथा महानिदेशक, शहरी संपदा नियुक्त किया गया है।

अशोक कुमार मीणा, जो वर्तमान में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा विदेश सहयोग विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।चन्द्र शेखर खरे, जो वर्तमान में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के मुख्य प्रशासक के पद पर कार्यरत हैं, को हैफेड का प्रबंध निदेशक तथा सभी के लिए आवास विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है।

शरणदीप कौर बराड़, जो वर्तमान में हरियाणा राज्य भंडारण निगम की प्रबंध निदेशक हैं, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का महानिदेशक एवं सचिव तथा राज्य शहरी आजीविका मिशन एवं राज्य शहरी विकास प्राधिकरण की मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खड़ी platina बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला...

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल...

मैहतपुर बसदेहड़ा में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से...

Punjab News: खड़ी platina बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित नितीन ने बताया कि वह...

100 दिन बाद कैब चालकों का प्रदर्शन समाप्त, चारों कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, देखें वीडियो

चंडीगढ़: एक जून से शुरू हुआ कैब चालकों का प्रदर्शन आखिरकार सौ दिन बाद समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने Gourav Medicos पर मारी रेड, भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और ड्रग विभाग ने बड़ी...

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की...