Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Online Lottery के नाम पर ठगी, Gandhi Brothers ने किया...

Punjab News: Online Lottery के नाम पर ठगी, Gandhi Brothers ने किया खुलासा, 10 हजार अकाउंट बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा ऑनलाइन लॉटरी की बिक्री पर पूर्णता पाबंदी के बावजूद पिछले दिनों ठगी के कई मामले सामने आए हैं। जहां ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर लोगों को ठगा गया है। इस संदर्भ में उत्तर भारत के प्रमुख लॉटरी विक्रेता गांधी ब्रदर्स के मनमीत सिंह गांधी और तरुणप्रीत सिंह गांधी द्वारा आज लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस करके एक बड़ा खुलासा किया गया है, जिनके मुताबिक मेटा की मदद से वह अब तक 10 हजार से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद करवाया गया है। उन्होंने खुलासा किया कि लोगों से मिल रही शिकायतों के बाद वह लगातार पुलिस के साइबर सेल संपर्क में हैं।

मनमीत गांधी और तरुणप्रीत गांधी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ऑनलाइन लॉटरी की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। लेकिन फिर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ठगों द्वारा लोगों को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया जाता है। आरोपियों द्वारा लॉटरी विक्रेताओं के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाए जाते हैं और लोगों को नकली लाटरी की टिकट बेचने का प्रयास किया जाता है। इस दौरान ऑनलाइन लॉटरी का नंबर निकलने पर पीड़ित लोग अपना क्लेम हासिल करने के लिए धक्के खाने पर मजबूर होते हैं। जबकि आरोपी उनके पैसे लेकर फरार हो जाते हैं।

इस दौरान उन्होंने लोगों को सावधान किया कि वह ऑनलाइन ठगों से बचें। गांधी ब्रदर्स में स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार की ओर से किसी भी तरह से ऑनलाइन लॉटरी बेचने की मंजूरी नहीं है। सिर्फ सरकार से मान्यता प्राप्त स्टॉल्स पर ही लॉटरी की बिक्री की जा सकती है और सरकारी लॉटरी का कागज भी विशेष प्रकार का होता है, जिसके लिए मानक सरकार द्वारा तय हैं। इसी तरह, असली लॉटरी का ड्रा निकालने और इनाम की रकम जारी करने के लिए भी सरकार द्वारा पूरे नियम तय किए गए हैं, जिनका गांधी ब्रदर्स और अन्य मान्यता प्राप्त लॉटरी विक्रेताओं द्वारा पालन किया जाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

शुद्धिकरण मामले में एडवोकेट की शिकायत पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

देहरादूनः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद...

इस थीम पर 9 सितंबर से 9 अक्तूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह

चण्डीगढ़: केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 9...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान में होंगे धार्मिक समारोह

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी...

Punjab News: Grand i10 Nios के तोड़े शीशे, फायरिंग की सूचना, देखें वीडियो

लुधियानाः छावनी मोहल्ला इलाके में करीब 1 बजे एक...

वन मित्रों की बकाया राशि 15 सितंबर तक जारी करने के निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर...

शुद्धिकरण मामले में एडवोकेट की शिकायत पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

देहरादूनः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई जनसभा के बाद कथित...

इस थीम पर 9 सितंबर से 9 अक्तूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह

चण्डीगढ़: केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 9 सितम्बर,2026 को वाराणसी के रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग केन्द्र में केंद्रीय...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान में होंगे धार्मिक समारोह

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के पावन अवसर पर पाकिस्तान में...

Punjab News: Grand i10 Nios के तोड़े शीशे, फायरिंग की सूचना, देखें वीडियो

लुधियानाः छावनी मोहल्ला इलाके में करीब 1 बजे एक युवकों द्वारा Grand i10 Nios कार में जमकर तोड़फोड़ की...