Himachal Govt
JalandharJalandhar News: फिर विवादों में घिरा Kingdom Consultant, किसानों का हंगामा, देखें...

Jalandhar News: फिर विवादों में घिरा Kingdom Consultant, किसानों का हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 परिवारों ने लगाए ट्रैवल एजेंट पर गंभीर आरोप

जालंधर, ENS: सतनाम नगर मार्केट में स्थित Kingdom Consultant के बाहर किसानों द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में किसान दफ्तर के बाहर धरना लगाकर बैठ गए। वहीं पीड़ित जगमेल सिंह ने कहा कि 11 माह पहले उसने बेटी का कनाडा का वीजा Kingdom Consultant के दफ्तर से लगवाया था। उन्होंने कहाकि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में आए थे। जहां दफ्तर के स्टाफ ने 2 माह में वीजा आने का आश्वासन दिया था। पीड़ित ने कहाकि उसने कनाडा के वीजा अप्लाई करने के लिए 5.12 लाख रुपए दिए थे।

लेकिन अब तक उन्हें वीजा नहीं दिया गया। इस दौरान उनके द्वारा 4 लाख 22 हजार रुपए ऑनलाइन दिए थे, जिसके प्रूफ उनके पास है। हालांकि कैश दी गई पेमेंट की रसीद उनके पास नहीं है और स्टाफ ने उन्हें आश्वासन दिया था, जिसके कारण उन्होंने रसीद नहीं ली। पीड़ित ने कहाकि 8वें महीने के बाद वह टालमटौल करना शुरू हो गए। परिवार का कहना हैकि वह पैसे के ब्याज भर रहा है और उनका सदस्य अस्पताल में भर्ती हो गया। पीड़ित ने कहा कि उन्हें दो चैक दिए गए। परिवार ने कहाकि आज वह अपने सारे पैसे लेने के लिए आए है और उन्होंने कहा कि वह पुलिस को शिकायत नहीं करेंगे। उनका कहना हैकि मामला इमिग्रेशन का है, ऐसे में बीकेयू जत्थेबंदी द्वारा कोई पुलिस को शिकायत नहीं की जाएगी।

किसानों का कहना है कि अगर उनके पैसे नहीं लौटाए गए तो वह सड़क भी जाम करेंगे। किसान नेता ने बताया कि इमिग्रेशन द्वारा लड़कियों के स्टाफ को दफ्तर से भेज दिया गया। उनका कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, वह यहीं पर मोर्चा लगाकर बैठेंगे। वहीं अन्य विक्रम ने कहाकि उसने बच्चों का कनाडा का वीजा लगवाया था और वीजा रिफ्यूज होने को लेकर काफी समय हो गया। पीड़ित ने कहा कि उसने 6 लाख रुपए वीजा के दिए थे। इस दौरान मैडम भावना, बबीता का जिक्र करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर दफ्तर आए थे। ऐसे में सितंबर को 4 लाख रुपए में समझौता हुआ और जब वह बैंक में पैसे लेने के लिए गया तो वहां पर चैक बाउंस हो गया। इस दौरान अब तक उन्हें पैसे नहीं दिए जा रहे।

जिसके बाद आज वह दफ्तर में पहुंचे, लेकिन सुबह 9 बजे से दोपहर का समय हो गया, उन्हें पैसे नहीं दिए जा रहे। इमिग्रेशन स्टाफ के करण द्वारा पैसे दिए जाने को लेकर कहा कि वह उनके पैसे दे दें और वह यहां से चला जाएगा। उधर, Kingdom Consultant के कर्मी करण ने बताया कि उनके पास कनाडा के वीजा के लिए परिवार आया था। लेकिन उनकी रिफ्यूजल आ गई थी। ऐसे में उनके द्वारा परिवार को 2.80 लाख में बात समझौते की बात हुई थी और उनके द्वारा चैक दिए गए, लेकिन अब परिवार 5 लाख रुपए लेने पर अड़ गया है। वहीं चैक बाउंस होने पर कहा कि वह फिर भी 2.80 लाख रुपए देने के लिए तैयार है। जिसके बाद विक्रम के केस को लेकर कहा कि वह उनके भी 4 लाख रुपए देने को तैयार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान में होंगे धार्मिक समारोह

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी...

Punjab News: Grand i10 Nios के तोड़े शीशे, फायरिंग की सूचना, देखें वीडियो

लुधियानाः छावनी मोहल्ला इलाके में करीब 1 बजे एक...

वन मित्रों की बकाया राशि 15 सितंबर तक जारी करने के निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर...

मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्रा की बिगड़ी तबीयत, 10 वर्षीय बच्ची की मौत

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले में एक निजी मदरसे...

CM Sukhu ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान में होंगे धार्मिक समारोह

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) के पावन अवसर पर पाकिस्तान में...

Punjab News: Grand i10 Nios के तोड़े शीशे, फायरिंग की सूचना, देखें वीडियो

लुधियानाः छावनी मोहल्ला इलाके में करीब 1 बजे एक युवकों द्वारा Grand i10 Nios कार में जमकर तोड़फोड़ की...

वन मित्रों की बकाया राशि 15 सितंबर तक जारी करने के निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वन मित्रों...

मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्रा की बिगड़ी तबीयत, 10 वर्षीय बच्ची की मौत

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले में एक निजी मदरसे में हुई दर्दनाक घटना ने सभी को चिंता में डाल...