Principal Dr. Jagroop Singh को नेक काम के लिए किया सम्मानित
जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जांलधर में रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 95वें शहीदी दिवस और अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि के मौके पर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह और रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल ने किया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने बताया कि इस रक्तदान शिविर को लेकर विद्यार्थियों में बहुत ज्यादा उत्साह था। स्टाफ के कई लोगों ने रक्तदान भी किया। सिविल अस्पताल जालंधर की टीम ने कुल 45 यूनिट रक्त इकट्ठा किया। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिए गए। इसके अलावा उन्हें फल और दूध भी दिया गया।

इस मौके पर सुरजीत लाल ने कहा कि रक्तदान महादान होता है और विद्यार्थियों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह और लॉयन क्लब के एस.एम सिंह को इस नेक काम के लिए सम्मानित भी किया गया। मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में हर साल एक या फिर दो रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। यह शिविर इसलिए लगाया जाता है ताकि जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए रक्त इकट्ठा किया जाए। इस शिविर का प्रबंध मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के एन.एस.एस यूनिट के कोऑर्डिनेटर दुर्गेश कुमार ने किया।

इस शिविर में लॉयंस क्लब के एस.एस सिंह और उनकी एन.जी.ओ दिशादीप का खास सहयोग और योगदान रहा। इसके अलावा इस मौके पर डॉ. विवेक, दुर्गेश जंडी, सरदार विक्रमजीत सिंह और परमिंदर कुमार भी मौजूद रहे।