Himachal Govt
Haryanaश्रद्धालुओं से भरी पिकअप और कैंटर की टक्कर में 2 की मौत,...

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और कैंटर की टक्कर में 2 की मौत, 24 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झज्जर: कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मांडोठी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी की कैंटर से भीषम टक्कर हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर है। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मृतकों के शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी धाम के दर्शन करने गए थे।

दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मांडोठी गांव के पास उनकी पिकअप गाड़ी कैंटर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Shubhman Gill ने परिवार के साथ मनाया 27वां जन्मदिन, Viral हुआ क्रिकेटर का वीडियो

खेल: मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल आज अपना 27वां जन्मदिन...

Jalandhar News: फिर विवादों में घिरा Kingdom Consultant, किसानों का हंगामा, देखें वीडियो

2 परिवारों ने लगाए ट्रैवल एजेंट पर गंभीर आरोप जालंधर,...

मुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने पर DCA को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश...

सुखबीर बादल की मुश्किलें बरकरारः SIT ने किया तलब, 11 को होगी पूछताछ , देखें वीडियो

चंडीगढ़ः 2015 के बहबल कलां गोली कांड, कोटकपूरा पुलिस...

Shubhman Gill ने परिवार के साथ मनाया 27वां जन्मदिन, Viral हुआ क्रिकेटर का वीडियो

खेल: मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे है। शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999...

Jalandhar News: फिर विवादों में घिरा Kingdom Consultant, किसानों का हंगामा, देखें वीडियो

2 परिवारों ने लगाए ट्रैवल एजेंट पर गंभीर आरोप जालंधर, ENS: सतनाम नगर मार्केट में स्थित Kingdom Consultant के बाहर...

मुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने पर DCA को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ...

सुखबीर बादल की मुश्किलें बरकरारः SIT ने किया तलब, 11 को होगी पूछताछ , देखें वीडियो

चंडीगढ़ः 2015 के बहबल कलां गोली कांड, कोटकपूरा पुलिस फायरिंग और बेअदबी मामले में SIT ने शिरोमणि अकाली दल...