Himachal Govt
Haryanaमंत्री घर के पास कचरा उठाने आए सफाई कर्मचारी की बेरहमी से...

मंत्री घर के पास कचरा उठाने आए सफाई कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसारः शहर में सफाई कर्मचारी हड़ताल के बीच आज डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने आई गाड़ियों के ड्राइवर से मारपीट की गई और कई गाड़ियों के पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं सुए घोंपकर टायर तक पंचर कर दिए। घटना से जुड़े सीसीटीवी में दिख रहा है कि पूर्व निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता के घर के पास मलिक चौक पर कचरा उठाने आई गाड़ी को कई शख्स आकर घेर लेते हैं। इसी दौरान नगर निगम प्रधान सुरेंद्र आता है और कचरा उठाने वाली गाड़ी के ड्राइवर को धमकाता है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं पीड़ित कर्मचारी ने सिविल अस्पताल में जाकर एमएलआर कटवा ली है और पुलिस को बयान दर्ज करवा दिए हैं। इसके अलावा ऋषि नगर, सेक्टर 13 से भी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां कचरा क्लेक्शन आई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया है। नगर निगम की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। वहीं पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत करवा दिया गया है। पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि वह पारिजात चौक से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी लेकर निकला था। उसके पास यहीं का रूट है। मलिक चौक के पास जैसे ही वह पहुंचा तो करीब 20 से 25 लोग आए। ये करीब 15 बाइक पर बैठे थे।

इन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने ऊपर से हाथ डालकर गाड़ी की खिड़की खोल दी और नीचे उताकर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित ने बताया कि उसके ऊपर हमला किया गया और धमकी दी गई है कि अगर काम नहीं छोड़ा तो अच्छा नहीं होगा। इतना ही नहीं गाड़ी के ऊपर ईंट से हमला किया गया है और शीशा तोड़ दिया गया और गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स और चाबी भी छीनकर ले गए। घटना के बाद ड्राइवर ने उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करवाया। इसके बाद निगम अधिकारी अमित कौशिक सहित अन्य कर्मी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी चेक किए। इसके बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को थाने में ले जाया गया है। वहीं मारपीट करने वाले सभी आरोपी कर्मी फरार हो गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

 शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा ने सम्मानित किए पूर्व अध्यापक, भुट्टो बोले गुरु समाज के निर्माणकर्ता

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा द्वारा एक विशेष...

छात्रा को मुर्गा बनाए जाने की खबर सुन गुस्साए पिता ने प्रिंसीपल को जड़ा थप्पड़

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर...

ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर...

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज...

51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां

चंडीगढ़: पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों की भागीदारी एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में उभरकर सामने...

 शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा ने सम्मानित किए पूर्व अध्यापक, भुट्टो बोले गुरु समाज के निर्माणकर्ता

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों...

छात्रा को मुर्गा बनाए जाने की खबर सुन गुस्साए पिता ने प्रिंसीपल को जड़ा थप्पड़

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, कक्षा 6 की...

ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत...