Himachal Govt
Unaगगरेट में बाइक से 1.50 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गगरेट में बाइक से 1.50 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: नशे के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की कार्रवाई लगातार जारी है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गगरेट पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी लेकर 1.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में बाइक सवार दो युवकों को काबू कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 6 सितंबर 2026 की शाम एसआई राजिन्द्र पाल, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गगरेट के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर बड़ोह से पांवड़ा रोड, भट्ठियांवाला के पास एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में छिपाकर रखा 1.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

पुलिस ने मामले में मोटरसाइकिल चालक निपुन चौहान निवासी वार्ड नंबर 3, इंदिरा नगर, एनएसी गगरेट तथा रजत कुमार निवासी वार्ड नंबर 1, बड़ोह, तहसील घनारी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब मामले की गहनता से जांच करते हुए चिट्टे की सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

पुलिस की आमजन से अपील: जिला पुलिस ऊना ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को नशे के दलदल से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जर्मनी से 20 दिन बाद पैतृक गांव पहुंचा गुरसाहिब सिंह का शव, देखें वीडियो

अंतिम संस्कार के समय भावुक हुआ पूरा गांव अमृतसरः जिले...

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिनों में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

राजन गैस एजेंसी के निदेशक राजन सैणी ने दी...

एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए

बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी...

P.S.F.C के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के लिए बायो-फोर्टिफिकेशन की वकालत की

चंडीगढ़: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के महत्व पर जोर...

Punjab News: जर्मनी से 20 दिन बाद पैतृक गांव पहुंचा गुरसाहिब सिंह का शव, देखें वीडियो

अंतिम संस्कार के समय भावुक हुआ पूरा गांव अमृतसरः जिले के अजनाला क्षेत्र के गांव थोबा के रहने वाले गुरसाहिब...

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिनों में होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

राजन गैस एजेंसी के निदेशक राजन सैणी ने दी जानकारी बद्दी: देश में गैस की कमी की स्थिति में सुधार...

पंजाब की 518 गौशालाओं के बिजली बिल माफः उपाध्यक्ष प्रेम भगत, देखें वीडियो

कहा- गौशालाओं को हर गाय के लिए रोज़ाना 61 रुपये मिलेंगे, वितरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी गुरदासपुरः पंजाब गौ...

एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए

बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक बद्दी, सचिन बैंसल: बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक में लंबित मामले के शीघ्र...