Himachal Govt
NationalLPG गैस सिलेंडर बुकिंग का 45 दिन वाला नियम खत्म, जानें अब...

LPG गैस सिलेंडर बुकिंग का 45 दिन वाला नियम खत्म, जानें अब कितने दिन के अंदर होगी बुकिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः देश भर के घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जहां, गैस सिलिंडरों की बुकिंग के बीच 45 दिनों का समय सीमा खत्म कर दिया गया गया। जिसके बाद अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गैस सिलेंडर रीफिल की बुकिंग के बीच 25 दिनों का समान समय तय कर दिया गया है। ये जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने दी।

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर काफी महिनों से घरेलू गैस की किल्लत चल रही थी। जिसके वजह से सरकार ने दो गैस सिलिंडरों के बुकिंग के बीच 45 दिनों का समय सीमा तय कर दिया था। सरकार के इस फैसले के तहत अब सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों को एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीनों प्रमुख तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs), आईओसीएल (IOCL), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) के प्रमुखों को पत्र जारी कर इस फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

मिडल ईस्ट में उपजे तनाव के कारण लिया गया था फैसला
मंत्रालय के अनुसार, पहले मिडल ईस्ट में उपजे तनाव और संघर्ष के कारण एलपीजी की सप्लाई पर असर पड़ा था। उस समय डिमांड बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए अस्थायी रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों का समय तय किया गया था। लेकिन अब देश में एलपीजी की सप्लाई की स्थिति में काफी सुधार हो चुका है और बैकलाग भी लगभग खत्म हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए नियमों में राहत दी गई है।

मंत्री सुरेश गोपी का आया बयान
राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर मंत्रालय का यह पत्र साझा किया है। जिसमें कहा है कि इस नए कदम से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के उन करोड़ों परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा, अब पूरे देश में एक समान नियम के तहत 25 दिनों के अंतराल पर नागरिक अपना अगला एलपीजी सिलेंडर बुक करा सकेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

P.S.F.C के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के लिए बायो-फोर्टिफिकेशन की वकालत की

चंडीगढ़: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के महत्व पर जोर...

बदोली में दूसरे दिन भी गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सुनाया बताया,कथा...

जिले में किसान रजिस्ट्री के लिए सितंबर में विशेष शिविर, मौके पर होगी रजिस्ट्री

ऊना,सुशील पंडित: एग्रीस्टैक के तहत किसान रजिस्ट्री को गति...

एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ 16 सितंबर को

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व...

Punjab News: कुत्ते के बच्चे पर शख्स ने बेरहमी से बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

पठानकोटः जिला से एक इंसान की क्रूरता की वीडियो...

P.S.F.C के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पोषण सुरक्षा के लिए बायो-फोर्टिफिकेशन की वकालत की

चंडीगढ़: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) के महत्व पर जोर देने और इसे और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से...

बदोली में दूसरे दिन भी गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सुनाया बताया,कथा श्रवण से मन की शुद्धि और जीवन में सकारात्मक बदलाव...

जिले में किसान रजिस्ट्री के लिए सितंबर में विशेष शिविर, मौके पर होगी रजिस्ट्री

ऊना,सुशील पंडित: एग्रीस्टैक के तहत किसान रजिस्ट्री को गति देने और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान...

एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ 16 सितंबर को

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के...