Himachal Govt
ChandigarhPunjab News: High Court के 37वें चीफ जस्टिस बने मिश्रा, राज्यपाल ने...

Punjab News: High Court के 37वें चीफ जस्टिस बने मिश्रा, राज्यपाल ने दिलाई शपथ,देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद, जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। ऐसे में जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 37वें चीफ जस्टिस बन गए। इससे पहले जस्टिस शील नागू चीफ जस्टिस थे। जून 2026 में उनकी सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति हुई थी। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के विरोध के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब लोक भवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान समारोह में नहीं पहुंचे। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष समारोह में पहुंचे। इससे एक दिन पहले, रविवार (6 सितंबर) को पंजाब सीएम भगवंत मान ने इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाकर जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था। इसमें कहा गया था कि पंजाब सरकार की सहमति मिलने तक चीफ जस्टिस को शपथ न दिलाई जाए। पंजाब सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भी इस मामले में अपील की थी।

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति का मामला संवेदनशील है। इस नियुक्ति में स्टैंडर्ड प्रोसीजर (मानक प्रक्रिया) को फॉलो नहीं किया गया। इससे बड़ा सवाल भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा होता है। पंजाब को इग्नोर किया गया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर मोस्ट जस्टिस जीएस संधावालिया को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश 11 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट के CJI और पूरे कॉलेजियम ने की थी। इसके बावजूद BJP की केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार ने उनकी नियुक्ति को 2 महीने से ज्यादा समय तक मंजूरी नहीं दी। 11 जुलाई को सिफारिश के बाद 17 सितंबर तक उनकी नियुक्ति पर सहमति नहीं दी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भारतीय इंजीनियर को उठाकर ले गई रूसी पुलिस, पत्नी ने रो-कर PM और CM से लगाई गुहार, देखें वीडियो

कानपुरः उत्तर प्रदेश का इंजीनीयर बेहतर भविष्य के लिए...

Meharchand Polytechnic College में धूमधाम के साथ मनाया गया Teachers Day

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में टीचर्स डे बड़ी...

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष और AAP पार्षद आपस में भिड़े, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित और आम...

Jalandhar News: दिन दहाड़े महिला से स्नेचिंग, व्यक्ति बोला- नहीं रहा इलाका सुरक्षित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन हो...

Punjab News: सांसद औजला ने सचिन पायलट को पंजाब प्रभारी बनने दी बधाई, चन्नी और वड़िंग को लेकर दिया ये बयान, देखें Interview

अमृतसरः कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल की जगह राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट...

भारतीय इंजीनियर को उठाकर ले गई रूसी पुलिस, पत्नी ने रो-कर PM और CM से लगाई गुहार, देखें वीडियो

कानपुरः उत्तर प्रदेश का इंजीनीयर बेहतर भविष्य के लिए रूस की राजधानी मॉस्को गया था। भारत से रूस में...

Meharchand Polytechnic College में धूमधाम के साथ मनाया गया Teachers Day

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में टीचर्स डे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों...