Himachal Govt
Himachal Govtएलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरु

एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरु

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश ने एलाइड एवं हेल्थकेयर कॉलेज, हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के 4 वर्षीय (8 सेमेस्टर) एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक 13 सितंबर, 2026 (रात 11ः55 बजे) तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार की तिथि 14 सितंबर, 2026, निर्धारित की गई है।

प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य/ओबीसी एवं उनकी उप-श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 2,200 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/आईआरडीपी के लिए 1,400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि शीघ्र अधिसूचित की जाएगी। एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवाएं महाविद्यालय हमीरपुर में प्रवेश के लिए कुल 210 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी 60 सीटें, बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी की 60 सीटें, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस की 60 सीटें और बैचलर ऑफ डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी 30 सीटें है। इन सीटों में 42 इन-सर्विस, 105 सब्सिडाइज्ड और 63 नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटें शामिल हैं।

आवेदक अपनी सुविधानुसार शिमला, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा में से एक परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र के साथ जारी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा केंद्र में बदलाव किया जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पड़ोसी के परिवार को पेट्रोल से जलाने की कोशिश, खुद आग की चपेट में आई महिला, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-28 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स में एक दर्दनाक हादसा...

Punjab News: नशे में धुत युवक की वीडियो वायरल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

मोगाः जिले में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया...

Health Tips: किन कारणों से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, जानें वजह

Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL)...

गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के जरिए दिखाया त्याग का मार्ग: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर में केला खाना कितना फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips: आजकल खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा तनाव, कम एक्सरसाइज...

Haryana News: पड़ोसी के परिवार को पेट्रोल से जलाने की कोशिश, खुद आग की चपेट में आई महिला, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-28 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान नंबर-73 में रहने वाली शांति नाम की...

Punjab News: नशे में धुत युवक की वीडियो वायरल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

मोगाः जिले में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक...

Health Tips: किन कारणों से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, जानें वजह

Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। जब शरीर में इसकी मात्रा जरूरत से...

गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के जरिए दिखाया त्याग का मार्ग: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी केवल महान कवि ही नहीं, बल्कि...