Himachal Govt
Haryana Govtबवानी खेड़ा में ‘विकास संकल्प जनसभा’ में मुख्यमंत्री ने खोला विकास का...

बवानी खेड़ा में ‘विकास संकल्प जनसभा’ में मुख्यमंत्री ने खोला विकास का पिटारा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित विकास संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया। जनसभा में मुख्यमंत्री को सुनने अपार भीड़ उमड़ी। इस ऐतिहासिक जनसभा में मुख्यमंत्री ने लगभग 78 करोड़ रुपये की 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। केंद्र व हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार आज तिगुनी गति से विकास कार्य करवा रही हैं।

आज इस जनसभा में जनता की अपार उपस्थिति हरियाणा की डबल इंजन सरकार की नीतियों पर अटूट विश्वास की मोहर है। उन्होंने बवानी खेड़ा के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कदम-कदम पर विकास की नई इबारत लिखी जाएगी और यह क्षेत्र तरक्की के नए शिखर छूएगा। उन्होंने बताया कि विगत 12 वर्षों में इस विधानसभा क्षेत्र में 1446 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत के विकास कार्य कराए गए हैं, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में यह आंकड़ा मात्र 609 करोड़ 58 लाख रुपये था।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख बहन-बेटियों को 2,100 रुपये प्रतिमाह की दर से 2,042 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं, ‘हर घर-हर गृहिणी’ योजना के अंतर्गत 15 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की गई है तथा पंचायतों और नगर निकायों में आरक्षण दिया गया है।

78 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए

इनके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रेम नगर में 9.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले दीनदयाल उपाध्याय 25 बिस्तरों के आयुर्वेदिक अस्पताल, नाथुवास से गुजरानी होते हुए बामला तक 10.59 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई लिंक रोड और 4.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बलियाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास भी किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नशे में धुत युवक की वीडियो वायरल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

मोगाः जिले में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया...

Health Tips: किन कारणों से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, जानें वजह

Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL)...

गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के जरिए दिखाया त्याग का मार्ग: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर में केला खाना कितना फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips: आजकल खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा तनाव, कम एक्सरसाइज...

दर्दनाक हादसाः एक ही परिवार के 4 लोगों ने गोदावरी नदी में लगाई छलांग

आंध्र प्रदेश के चिंचिनाडा से एक बेहद दर्दनाक घटना...

Punjab News: नशे में धुत युवक की वीडियो वायरल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

मोगाः जिले में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक...

Health Tips: किन कारणों से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, जानें वजह

Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। जब शरीर में इसकी मात्रा जरूरत से...

गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के जरिए दिखाया त्याग का मार्ग: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी केवल महान कवि ही नहीं, बल्कि...

Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर में केला खाना कितना फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips: आजकल खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा तनाव, कम एक्सरसाइज और गलत खान-पान की वजह से हाई ब्लड प्रेशर यानी...