Himachal Govt
Entertainment'Bigg Boss 20' में मनोज तिवारी की लाडली Riti Tiwari की धमाकेदार...

‘Bigg Boss 20’ में मनोज तिवारी की लाडली Riti Tiwari की धमाकेदार एंट्री, फैंस को किया एंटरटेन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का कंट्रोवर्शिल शो बिग बॉस 20 आज से शुरु हो रहा है। 20वें सीजन के साथ सलमान खान एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहे हैं। शो 6 सितंबर यानी की आज कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर एयर होने वाला है। इससे पहले मेकर्स एक-एक करके शो के कंटेस्टेंट्स का नाम भी रिवील कर रहे हैं। इस बार शो में बीजेपी नेता मनोज तिवारी और भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी रीति तिवारी की धमाकेदारी एंट्री होने वाली है।

शो में एंट्री करेगी रीति तिवारी

हाल ही में ये खबरें सामने आई थी कि मनोज तिवारी की बेटी और सिंगर रीति तिवारी भी शो में नजर आने वाली हैं। ऐसे में मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में उनके नाम पर मुहर लग गई है। शो में उनकी एंट्री भी कंफर्म हो गई है। खास बात ये है कि खुद मनोज तिवारी भी बिग बॉस के चौथे सीजन में दिख चुके हैं। इस सीजन को भी सलमान खान ने ही होस्ट किया था। इस दौरान डॉली बिंद्रा के साथ उनका अंडा विवाद भी काफी चर्चा में रहा था।

बेटी को खुद छोड़ने शो में गए मनोज तिवारी

जियो हॉटस्टार ने बिग बॉस 20 का नया प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें मनोज तिवारी अपनी बेटी को खुद बिग बॉस के घर में छोड़ने के लिए गए हैं। रिंकिया के पापा गाना गाते हुए उन्होंने सलमान के सामने धमाकेदार एंट्री ली। इसके बाद सलमान खान ने कहा कि – ‘मैंने इस बार तथास्तु बोला तो आपने यह सोचा की शो में दो-दो बार आ सकते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि – मैं अपनी बेटी को बिग बॉस के घर तक छोड़ने के लिए आया हूं’।

सलमान बोले अंडे को लेकर मत लड़ना

इसके बाद रीति तिवारी ने एंट्री ली। स्टेज पर आते ही मनोज तिवारी की लाडली ने अपनी सिंगिंग से फैंस को एंटरटेन किया। इसके बाद सलमान खान मजाकिया अंदाज में उनको सलाह देते भी दिखे कि शो के अंदर कभी भी अंडे को लेकर मत लड़ना और अपने बाप पर मत जाना। बता दें कि मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी एक मशहूर सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर है। वो लगातार म्यूजिक बना रही है। वो कवर सॉन्गस के साथ-साथ ओरिजिनल गाने भी करती हैं। साल 2024 में उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में भी कदम रखा है।

‘बिग बॉस 20’ में नजर आएंगे ये सितारे

रीति तिवारी के अलावा ‘बिग बॉस 20’ में मैरी कॉम, माही विज, फैजल खान, काजी तौकीर, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अमन गांधी, अर्शिफा खान, उदिति सिंह, शौविक चक्रवर्ती और गीता बासरा जैसे सेलेब्स भी दिखेंगे। बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर आज रात 9 बजे होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बुखार के बाद शरीर में हो रही जकड़न देगी इस गंभीर बीमारी का संकेत

सेहत: बुखार शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण...

UN में भारत के जवाब से फिर बौखलाया पाकिस्तान! विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया जवाब

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा के करेक्ट द मैप...

Punjab News: ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ः 2 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

चिनाब नदी में बाय-बाय पापा… बोल कूदी युवती, देखें Viral Video

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से शनिवार को बेहद...

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव रास्ते में फेंका, रेलकर्मी गिरफ्तार

गोरखपुरः झंगहा क्षेत्र के गहिरा गांव में मिले महिला...

बुखार के बाद शरीर में हो रही जकड़न देगी इस गंभीर बीमारी का संकेत

सेहत: बुखार शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण आता है हालांकि कुछ दिनों तक दवाई लेने के बाद...

UN में भारत के जवाब से फिर बौखलाया पाकिस्तान! विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया जवाब

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा के करेक्ट द मैप नाम के प्रस्ताव पर अब भारत ने अपना बयान दिया...

Punjab News: ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ः 2 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। तीन अलग-अलग...

चिनाब नदी में बाय-बाय पापा… बोल कूदी युवती, देखें Viral Video

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से शनिवार को बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो...