पुलिस ने विदेशी छात्र के हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू
फगवाड़ा: जालंधर से फगवाड़ा हाईवे ईस्टवुड के पास देर रात सड़क बना रहे ठेकेदार को कार सवार विदेशी छात्र ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त होकर रुक गई और सड़क बना रहे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की संदीप के रूप में हुई है और एनएचआईए में काम करता था। राहगीरों ने हादसे की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक विदेशी छात्र को हिरासत में लेकर लिया और पीड़ित परिवार के बयानों पर जांच शुरू कर दी है।
थाना फगवाड़ा सदर के जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि देर रात ईस्टवुड फगवाड़ा हाईवे पर एनएचएआई के कर्मचारी सड़क निर्माण का काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक एनएचएआई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कार चालक विदेशी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वह मृतक के परिवार के बयान दर्ज करने के बाद मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।