फगवाड़ा: फगवाड़ा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति ने शव के संबंध में पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, शव से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, ताकि उसकी पहचान करवाई जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।