फगवाड़ाः शहर में लूटपाट को चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं शूगर मिल के पास बुजुर्ग व्यक्ति से फोन छीनकर भाग रहे स्नेचरों को लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने स्नेचर की जमकर छित्तर परेड की और बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू कर लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई।
दरअसल, घटना के दौरान स्नेचर के 2 साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। स्नेचर को शूगर मिल के पास लोगों ने काबू कर लिया और जमकर छित्तर परेड की। बुजुर्ग बलजीत सिंह ने बताया कि कि स्नेचर ने 2 साथियों के साथ मिलकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। जिसके बाद दोषी मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा करके एक को काबू कर लिया। वहीं प्रीत नगर निवासी अशोक कुमार ने कहा कि वह काम पर जा रहा था।
इस दौरान एक व्यक्ति उसे दूसरे व्यक्ति को पीट रहा था। जब व्यक्ति को पीटने के बारे में पूछा गया कि पता चला कि वह स्नेचर था और फोन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि स्नेचर के 2 साथी भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि स्नेचर को पुलिस के हवाले कर दिया है। इस दौरान स्नेचर ने बताया कि उसकना सुखप्रीत है और वह लोहारा का रहने है। सुखप्रीत का कहन हैकि वह बेकसूर है और वह चोर नहीं है, ना ही उसने किसी का फोन नहीं छीना है। दूसरी ओर जांच अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।