Himachal Govt
LudhianaPunjab News: कुत्ते के काटने का पूछना पड़ा महंगा, बेटे पर किया...

Punjab News: कुत्ते के काटने का पूछना पड़ा महंगा, बेटे पर किया हमला, नए CCTV में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सिविल सिटी हैबोवाल इलाके में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए खूनी विवाद में नया मोड़ आ गया। दरअसल, घटना को लेकर दूसरा पहलू नए सीसीटीवी फुटेज के साथ सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक्टिवा सवार युवकों ने कारोबारी और उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद बचाव में फायरिंग हुई। कारोबारी के परिवार ने मीडिया के सामने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। दरअसल, घायल वंश (22) ने आरोप लगाया था कि कुत्ता घुमा रहे युवक से उसकी बहन ने केवल इतना पूछा था कि ‘कुत्ता काटता तो नहीं है?’ इसी बात पर वह भड़क गया।

जब बहन ने पिता (प्रिंस) और उसे बुलाया तो बहस बढ़ गई। आरोप था कि दूसरे पक्ष ने घर से बंदूक लाकर 6 राउंड फायर किए (2 हवाई और 4 सीधे), जिससे पिता-पुत्र की बाईं टांग में गोली लग गई। बेटे की बाजू में भी 9 टांके आए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि कारोबारी और उनका बेटा गली में खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहे हैं। तभी वहां एक एक्टिवा पर 4 लोग पहुंचते हैं। एक्टिवा से सबसे पीछे उतरते ही एक युवक (लड़की का भाई) तुरंत अपने पजामे से तलवार निकालता है और बाप-बेटे पर जानलेवा हमला कर देता है।

हमले से बचने और अपने पिता की जान बचाने के लिए कारोबारी का लड़का अपनी पिस्टल से हवाई फायर करता है। लेकिन, हवाई फायरिंग के बावजूद हमलावर खौफजदा होने के बजाय दोनों पर लगातार हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी छीनाझपटी और हिंसक हमले के बीच पैर पर गोली चल जाती है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर अपनी एक्टिवा लेकर वहां से फरार हो जाते हैं।

कारोबारी सरबजीत सिंह की पत्नी हरविंदर कौर ने बताया कि उनके पति रात को रोज की तरह अपना कुत्ता घुमा रहे थे। तभी वहां मौजूद एक लड़के और लड़की से उनकी कहासुनी हो गई। लड़की ने बदसलूकी की और कुत्ते वाली छड़ी से ही उनके पति के पैरों पर वार किया। हाला की लड़की वहाँ से चली गई जिसके बाद पति और बेटा बाहर किस्सी से बात कर रहे थे तभी थोड़ी देर ब बाद 3-4 लोग अचानक गली में आए और उन्होंने हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। उनके पति और बेटे को काफी गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से...

Jalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें...

सैन्य अड्डे पर भीषण धमाके में 15 की मौत, 60 घायल, देखें वीडियो

लापाज: बोलिविया में एक सैन्य अड्डे पर हुए धमाके...

बैग की फ़ैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुंए के गुबार से लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर-ए3...

Jalandhar News: चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

परेशान पीड़ित बोला- वारदात ट्रेस की जगह पुलिस से मिल रही सिर्फ FIR पे FIR जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों...

Jalandhar News: कल नहीं होगा Drone Light Show, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो 6 सितंबर को शाम...

Girlfriend के Number Block करने पर टंकी पर चढ़ा आशिक, बोला-‘शादी कराओ तभी उतरूंगा’, देखें वीडियो

अमरोहाः फिल्म शोले में वीरू के टंकी पर चढ़कर हंगामा करने वाला सीन युवक ने याद दिला दिया। दरअसल,...

सैन्य अड्डे पर भीषण धमाके में 15 की मौत, 60 घायल, देखें वीडियो

लापाज: बोलिविया में एक सैन्य अड्डे पर हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई...