Himachal Govt
Unaबदोली में 6 सितंबर से गूंजेगा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत संदेश

बदोली में 6 सितंबर से गूंजेगा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत संदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शोभायात्रा के साथ होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ, कथा उपरांत रोज लगेगा भंडारा

ऊना,सुशील पंडित: गांव बदोली स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 6 से 12 सितंबर तक किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। आयोजन का शुभारंभ 6 सितंबर को सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।

शोभायात्रा के उपरांत प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा व्यास आचार्य गणेश दत्त शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और सनातन धर्म के आध्यात्मिक संदेशों से श्रद्धालुओं को अवगत करवाया जाएगा।

कथा समाप्ति के बाद प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करना और लोगों को प्रभु भक्ति से जोड़ना है।

जोशी परिवार व समूह बदोली निवासी करवा रहे आयोजन

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जोशी परिवार एवं समूह बदोली निवासीयों के सहयोग से करवाया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी लोगों से शोभायात्रा सहित सातों दिन कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने और प्रतिदिन भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भारतीय जवानों के साथ मस्ती करते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

खेल : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी, देखें वीडियो

फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ https://youtu.be/AwMp09zuORs अमृतसरः दुनिया भर...

भारतीय जवानों के साथ मस्ती करते दिखे Hardik Pandya, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

खेल : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। अब हाल...

Punjab News: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस, देखें वीडियो

पठानकोटः कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज पूरे देश में बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया जा रहा है वही,...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने 4 ब्लॉक...