Himachal Govt
Unaबंगाणा भाजपा कार्यालय में आज होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह

बंगाणा भाजपा कार्यालय में आज होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में आज बंगाणा स्थित भाजपा कार्यालय में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे और विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। कुटलैहड़ भाजपा प्रवक्ता अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक न केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों का अनुभव और मार्ग दर्शन समाज के लिए महत्वपूर्ण रहता है। ऐसे में उनके योगदान को याद करते हुए सम्मानित करना समाज और राजनीतिक संगठनों की जिम्मेदारी है। समारोह में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त शिक्षक भाग लेंगे। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान-पत्र एवं अन्य सम्मान प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से कुटलैहड़ भाजपा की ओर से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी व्यक्त की जाएगी।

अजय शर्मा ने कहा कि शिक्षक देश और समाज की मजबूत नींव तैयार करने का काम करते हैं। उनके द्वारा पढ़ाए गए विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर देश और प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सरकारी सेवा से विदाई है, समाज के प्रति शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती। उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों से समारोह में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों और विशेष रूप से उन लोगों को सम्मान देने का प्रयास करता रहा है, जिन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा में समर्पित किया है। आज का सम्मान समारोह भी इसी भावना का हिस्सा है। समारोह में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा...

बदोली में 6 सितंबर से गूंजेगा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत संदेश

शोभायात्रा के साथ होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का...

ऊना-धर्मशाला एनएच पर दिलवां में भीषण हादसे में एक की मौत, तीन घायल

बड़ूही बाजार के समीप दो कारों की आमने-सामने जोरदार...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को Headmaster के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने 4 ब्लॉक...

अभिषेक शर्मा के 26वें जन्मदिन पर युवराज सिंह ने शेयर किया खास वीडियो, कान पकड़कर करवाई उठक-बैठक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। 4...

शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : Harjot Bains

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा का स्वरूप बदलने वाले शिक्षकों...

बदोली में 6 सितंबर से गूंजेगा श्रीमद्भागवत कथा का अमृत संदेश

शोभायात्रा के साथ होगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ, कथा उपरांत रोज लगेगा भंडारा ऊना,सुशील पंडित: गांव बदोली स्थित...