Himachal Govt
Nationalदर्दनाक हादसाः ट्राले से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, गोगामेड़ी से लौट रहे...

दर्दनाक हादसाः ट्राले से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, गोगामेड़ी से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पलवलः हरियाणा के पलवल में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां गांव यादुपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। जिससे 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो राजस्थान के गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

हादसा मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे केएमपी एक्सप्रेस-वे पर यादुपुर गांव के पास पेश आया है। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी में सवार होकर मैनपुरी के श्रद्धालु राजस्थान स्थित प्रसिद्ध गोगामेड़ी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक सड़क किनारे खड़े एक ट्राले में पिकअप की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान उत्तरप्रदेश के मैनपुरी निवासी 70 वर्षीय विजय, 45 वर्षीय रसमा देवी, 65 वर्षीय कमला, 40 वर्षीय राजकुमार, 60 वर्षीय महेश और 52 वर्षीय सुधा के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल 9 लोगों को इलाज के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद जिस ट्रक से पिकअप टकराई वह ट्रक और उसका चालक फरार है। इसके अलावा पिकअप चालक भी फरार बताया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नदी में फंसी मरीज लेकर जा रही Ambulance, देखें वीडियो

पंचकूलाः जिले में पिंजौर के रायतन क्षेत्र में आज...

कुरुक्षेत्र के सौंदर्यीकरण से जुड़े कई कार्यों के टेंडर किए गए जारी – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar News: Pyramid e-Institute के बाहर लोगों का हंगामा, ठगी के लगे आरोप, देखें LIVE

जालंधरः Pyramid इंस्टीट्यूट के बाहर उस समय माहौल...

बस में गैंगरेप पर भड़की भूमि पेडनेकरः बोलीं- बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस के अंदर...

तेज रफ्तार Thar और Bike की टक्कर में युवक की मौत, CCTV फुटेज आई सामने

उन्नावः हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र के अनंतभोग के...

नदी में फंसी मरीज लेकर जा रही Ambulance, देखें वीडियो

पंचकूलाः जिले में पिंजौर के रायतन क्षेत्र में आज एक एंबुलेंस नदी के बीच रास्ते में फंस गई। यह...

कुरुक्षेत्र के सौंदर्यीकरण से जुड़े कई कार्यों के टेंडर किए गए जारी – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले धार्मिक स्थल कुरुक्षेत्र...

Jalandhar News: Pyramid e-Institute के बाहर लोगों का हंगामा, ठगी के लगे आरोप, देखें LIVE

जालंधरः Pyramid इंस्टीट्यूट के बाहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब लोग अपने पैसे लेने के लिए...

बस में गैंगरेप पर भड़की भूमि पेडनेकरः बोलीं- बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस के अंदर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले...