Himachal Govt
Haryanaनदी में फंसी मरीज लेकर जा रही Ambulance, देखें वीडियो

नदी में फंसी मरीज लेकर जा रही Ambulance, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः जिले में पिंजौर के रायतन क्षेत्र में आज एक एंबुलेंस नदी के बीच रास्ते में फंस गई। यह एंबुलेंस हिमाचल प्रदेश के नारायणी गांव से एक मरीज को परवाणू स्थित ईएसआई अस्पताल ले जा रही थी। हरियाणा क्षेत्र में पड़ने वाले नदी के रास्ते को पार करते समय एंबुलेंस बीच धार में अटक गई। लगातार बारिश के कारण नदी का यह रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पानी और कीचड़ के चलते वाहनों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।

एंबुलेंस के फंसने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किए, जिसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या नई नहीं है। मल्लाह और नारायणी गांव के निवासियों को कई वर्षों से इसी नदी के रास्ते से आवागमन करना पड़ता है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि यह रास्ता बारिश में बंद रहता है और खुलने के बाद भी लंबे समय तक वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं रहता। अछर नंबरदार ने बताया कि कुछ दिन पहले वे विधायक से मिले थे और पुल निर्माण की मांग रखी थी।

उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में रास्ता बंद होने से मरीजों और जरूरतमंद लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। एंबुलेंस के नदी में फंसने की इस घटना ने एक बार फिर इस पुरानी समस्या को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से इस नदी पर एक स्थायी पुल के निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि इससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और बारिश के दौरान लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के रास्ते से गुजरने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़:...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के बीओ व एक अन्य दलाल को विजिलेंस ने 22 हजार...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों को सौंपा, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के लोगों को राहत देते हुए पठानकोट पुलिस ने गुम और चोरी हुए 100 से ज्यादा मोबाइल...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़: मनीमाजरा में गन पॉइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के...