अल्मोड़ाः हवालबाग विकासखंड की उडयूडा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह बारिश के बाद हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। पहाड़ी से खिसका भारी मलबा आवासीय मकान में घुस गया, जिससे घर के भीतर मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए।
View this post on Instagram
सूचना पर एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (41) पत्नी राजेंद्र राम, मनीष (17) पुत्र राजेंद्र राम और कल्पना (19) पुत्री राजेंद्र राम के रूप में हुई है।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि उडयूडा में बारिश के बाद मकान में मलबा घुसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और आपदा राहत दल को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान तीनों के शव बरामद कर लिया हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।