Himachal Govt
Nationalडेढ़ साल पहले Love Marriage, कमरे में मिला नवविवाहिता का शव, पति...

डेढ़ साल पहले Love Marriage, कमरे में मिला नवविवाहिता का शव, पति साली को कमरे में बंद कर भागा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झांसीः झांसी में एक नवविवाहिता का शव घर में कमरे के अंदर से मिला है। बताया जा रहा है कि पत्नी का पति से रात को झगड़ा हुआ था। देर रात दोनों सो गए जबकि साली दूसरे कमरे में सो रही थी। रात में पति साली और पत्नी के कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया।

सुबह 9 बजे महिला का भाई घर पहुंचा। कुंडी खोलकर कमरे में गया तो बहन शिवानी बेसुध पड़ी मिली। दूसरे कमरे में छोटी बहन मुस्कान सो रही थी। घरवाले महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने जीजा पर बहन की गला घोंटकर हत्या करके भागने का आरोप लगाया है। पुलिस पति को तलाश रही है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की है।

सुधा उर्फ शिवानी मध्यप्रदेश के दतिया के इंदरगढ़ की रहने वाली थी। उसके पिता संतराम वंशकार फलों की फेरी लगाते है। मां दिल्ली में घरों में काम करती है। शिवानी 4 बहनों में सबसे बड़ी थी। उससे छोटी प्रीति और नेहा की भी शादी हो चुकी है। एक बहन मुस्कान (18), 2 भाई अनिकेत (17) और कपिल (14) हैं।

मुस्कान ने बताया कि 2 साल पहले सोशल मीडिया पर मेरी दीदी शिवानी की दोस्ती ग्वालियर के रहने वाले यश ठाकुर (28) से हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। यश कपड़ों की दुकान पर काम करता था। कुछ दिनों बाद दोनों ने घरवालों को रिश्ते में बारे में बताया। हमारे परिवार ने शादी के लिए हां कर दी। डेढ़ साल पहले दीदी ने यश ठाकुर से शादी कर ली थी।

शादी के बाद शिवानी जीजा के साथ ग्वालियर में रहने लगी। कुछ समय बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर जीजा, दीदी के साथ मारपीट करने लगे। परेशान होकर दीदी ने झांसी में आवास विकास फौजी तिराहा के पास किराए पर कमरा ले लिया। दीदी के साथ मैं और मेरा भाई अनिकेत भी रहता था। पिता और छोटा भाई कपिल गांव में रहते है। जीजा यश ठाकुर कभी-कभार झांसी आते थे। रक्षाबंधन से एक दिन पहले दीदी भाई कपिल काे लेकर ग्वालियर गई थी। 2 दिन रुकने बाद वह जीजा के साथ झांसी आ गई। यहां से कपिल गांव चला गया था।

रविवार रात फिर दीदी का जीजा से झगड़ा हो गया था। जीजा हमारे परिवार के बारे में बहुत बुरा-बुरा बोल रहे थे। दीदी से कहने लगे कि तेरी बहन के साथ सोकर आया हूं, पापा को चप्पल से पीटूंगा। इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया था।

मुस्कान ने बताया कि रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच जीजा ने अपना बैग मांगा। उन्हें कुछ सामान लेना था। हमने बैग दे दिया। इसके बाद उन्होंने बाहर से कुंडी लगा दी। सुबह करीब 5 बजे बाथरूम जाने के लिए गेट खोलने की कोशिश की। जब गेट नहीं खुला तो करीब आधे घंटे तक चिल्लाकर दीदी और जीजा को आवाज लगाई, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद मैं सो गई। सुबह करीब 9 बजे भाई घर आया और उसने गेट खोला। फिर मैंने कमरे में जाकर देखा तो दीदी की लाश पड़ी थी।

अनिकेत और मुस्कान का आरोप है कि जीजा ने हमारी दीदी शिवानी की हत्या की और कमरा बाहर से लॉक करके भाग गया। उसको पकड़ा जाए। सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि महिला के गले पर चोट का निशान नजर आ रहा है। इसके अलावा कहीं चोट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो जाएगी। पुलिस टीमें पति की तलाश में लगी हुई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

तेज बहाव में फंसे बाइक सवार, नवविवाहिता की चुनरी आई काम, देखें वीडियो

चंबाः हिमाचल में भारी बारिश के बीच सड़क पर...

भूस्खलन का कहरः मलबे में दबने से मां और दो बच्चों की मौत, देखें वीडियो

अल्मोड़ाः हवालबाग विकासखंड की उडयूडा ग्राम पंचायत में मंगलवार...

दाह संस्कार से लौट रहे स्कूटी सवार युवकों की बस से टक्कर, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

टिहरीः जिले के प्रतापनगर के लंबगांव पावर हाउस के...

Punjab News: BJP नेता तरुण चुघ के घर के बाहर आप का जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

AAP ने 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में BJP सांसदों के शामिल होने पर...

तेज बहाव में फंसे बाइक सवार, नवविवाहिता की चुनरी आई काम, देखें वीडियो

चंबाः हिमाचल में भारी बारिश के बीच सड़क पर बहता पानी कब किसी की जिंदगी के लिए खतरा बन...

भूस्खलन का कहरः मलबे में दबने से मां और दो बच्चों की मौत, देखें वीडियो

अल्मोड़ाः हवालबाग विकासखंड की उडयूडा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह बारिश के बाद हादसे में एक ही परिवार के...

Jalandhar पहुंचे Punjab BJP प्रभारी Satish Poonia का बयान, जल्द शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और आगामी चुनावों...