Himachal Govt
Nationalदाह संस्कार से लौट रहे स्कूटी सवार युवकों की बस से टक्कर,...

दाह संस्कार से लौट रहे स्कूटी सवार युवकों की बस से टक्कर, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टिहरीः जिले के प्रतापनगर के लंबगांव पावर हाउस के पास बस और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार 3 युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान मिश्रवाण, प्रतापनगर निवासी संदीप सिंह (19) पुत्र गंभीर सिंह, अमित (19) पुत्र राजपाल सिंह और सोहनपाल (18) पुत्र धनपाल सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल लंबगांव पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड-लंबगांव से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

लंबगांव थाना प्रभारी अशोक रावत ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब लंबगांव से ऋषिकेश की ओर जा रही एक बस की स्यालगी की तरफ से आ रही स्कूटी से बौंसाड़ी पावरहाउस बैंड के पास भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही लंबगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों युवक किसी व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद लंबगांव की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

तेज बहाव में फंसे बाइक सवार, नवविवाहिता की चुनरी आई काम, देखें वीडियो

चंबाः हिमाचल में भारी बारिश के बीच सड़क पर...

भूस्खलन का कहरः मलबे में दबने से मां और दो बच्चों की मौत, देखें वीडियो

अल्मोड़ाः हवालबाग विकासखंड की उडयूडा ग्राम पंचायत में मंगलवार...

Punjab News: BJP नेता तरुण चुघ के घर के बाहर आप का जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

AAP ने 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में BJP सांसदों के शामिल होने पर...

तेज बहाव में फंसे बाइक सवार, नवविवाहिता की चुनरी आई काम, देखें वीडियो

चंबाः हिमाचल में भारी बारिश के बीच सड़क पर बहता पानी कब किसी की जिंदगी के लिए खतरा बन...

भूस्खलन का कहरः मलबे में दबने से मां और दो बच्चों की मौत, देखें वीडियो

अल्मोड़ाः हवालबाग विकासखंड की उडयूडा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह बारिश के बाद हादसे में एक ही परिवार के...

डेढ़ साल पहले Love Marriage, कमरे में मिला नवविवाहिता का शव, पति साली को कमरे में बंद कर भागा

झांसीः झांसी में एक नवविवाहिता का शव घर में कमरे के अंदर से मिला है। बताया जा रहा है...