मनोरंजन: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की हाल ही में फिल्म टॉक्सिक रिलीज हुई है जिसको फैंस का मिक्सड रिएक्शन मिल रहा है। अब ऐसे में एक्टर की मां ने भी यश से जुड़े खुलासे किए हैं। यश की मां ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो न ही पैसे थे और न ही कोई मजबूत सहारा था। एक्टर की मां ने प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद की पुरानी टिप्पणी पर तंज कसा है। अल्लू अरविंद ने यह कहा था कि केजीएफ से पहले यश कौन थे उन्होंने कोई भी नहीं जानता था।
मेरा बेटा कोई आतंकवादी नहीं है
एक्टर की मां ने हाल ही में एक प्रेस मीट में अपनी बात रखी। एक्टर की मां ने यश के फेम को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उनका कहना है कि – ‘केजीएफ से पहले भी यश ने लगातार पांच हिट फिल्में दी थी ऐसे में अगर वो एक आम इंसान है कोई खास नहीं है जैसा कि आप यह कहते हैं कि आपको उनके खतरा फिर क्यों महसूस हो रहा है? वह कोई आतंकवादी नहीं है। यह पूछने की जरुरत नहीं है कि केजीएफ से पहले आखिर वो कौन थे? उन्होंने इससे पहले भी कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा कुछ दूसरों के उलट वह अमीर परिवार में भी पैदा नहीं हुआ था। वो बस एक ड्राइवर का बेटा है और उसने जो भी किया है वो अपनी मेहनत के साथ किया है। एक मां के तौर पर मुझे उस पर बहुत गर्व है’।
केजीएफ से पहले यश कौन थे
यह विवाद 2023 का सामने आया है। उस समय जाने-माने मशहूर तेलुगू प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने केजीएफ की सफलता के बारे में सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि इस सुपरहीट फ्रैंजाइजी से पहले यश आखिर कौन थे। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म एक बड़े स्कैल पर बनी थी और इसकी प्रोडक्शन वैल्यू भी काफी थी। प्रोड्यूसर की इस बात पर अब यश ने एक मीडिया शो में जवाब दिया था। उनका कहना था कि अगर कोई फिल्म सक्सेस होती है तो इसका क्रेडिट हम एक इंसान को नहीं दे सकते हैं। यश ने दर्शकों का भी धन्यवाद किया है। उनका कहना था कि दर्शक इतने समझदार तो है कि अच्छे कंटेंट और परफॉर्मेंस की तारीफ कर पाए।
गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट की है ‘Toxic’
फिल्म ‘Toxic’ को वेंकेट के, नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में लिखी गई और शूट भी गई। इसको हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब करके रिलीज किया गया था। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया था। ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा कियारा अडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और नयनतारा भी शामिल है।