मुबंईः बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसी बीच एक्टर की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इमरान का H1N1 टेस्ट पॉजिटिव आया है। हाल ही में काम के सिलसिले में रांची समेत कई जगहों की यात्रा के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी।
डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया और टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2007 में आई उनकी फिल्म ‘आवारापन’ के इस सीक्वल को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में फिल्म की सफलता के बीच इमरान के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की खबर उनके फैंस के लिए चिंता की बात है।