नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों शंघाई संगठन के 26वें सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान में पहुंचे हैं। SCO Summit में क्षेत्रीय सुरक्षा आतंकवाद, सीमा पार पर खतरों के साथ-साथ एनर्जी, परिवहन संपर्क और डिजिटल साथ पर चर्चा होगी। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर भी इस बैठक में चर्चा की उम्मीद लगाई जा रही है।
Met a group of people who have a close association with India.
This includes prominent diaspora members, those passionate about the environment, Yoga enthusiasts, academics, ITEC alumni, researchers and more.
Happy to see such continuous engagement with India.
One of the… pic.twitter.com/xiwRCoFBE9
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2026
SCO Summit में रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ-साथ कई प्रभावशाली नेता शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा ज्यादातर लोगों की नजरें राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी की बैठक पर रुकी हुई हैं।
From Bharat to Bishkek, a very special welcome by the Indian community earlier this evening. pic.twitter.com/lnh5G0whfy
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2026
भारतीय लोगों में दिखा खास उत्साह
पीएम मोदी के किर्गिस्तान पहुंचने पर भारतीय समुदाय में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय समुदाय की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया है। पीएम के इस दौरे को खास पल के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं भारत 2017 से ही SCO Summit का खास हिस्सा रहा है। वहीं पीएम का भी यह कहना था कि वो किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव और SCO के बाकी नेताओं से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं। यह मध्य एशिया की समृद्ध विरासत का भी खास उत्सव है जिसका भारत भी बहुत सम्मान करता है।
किर्गिस्तान के योग फेडरेशन से पीएम ने की मुलाकात
पीएम मोदी किर्गिस्तान में अलग-अलग समुदाय के लोगों से मिले। वहीं इसी दौरान उन्होंने किर्गिस्तान के योग फेडरेशन के प्रेसिडेंट डैनिल रायकोव के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि उनको पीएम मोदी के साथ मिलकर बहुत खुशी हुई। उनका कहना है कि किर्गिस्तान में योग को लाने के लिए भारत और भारत सरकार का साथ चाहते हैं।
इसके अलावा पीएम मोदी रक्षा मंत्रालय के कैप्टन तालाइबेक के साथ भी मिले। उन्होंने पीएम के साथ मुलाकात करने के बाद काफी खुशी भी जताई। उन्होंने भारत के पीएम के साथ मुलाकात करके उन्हें अपने जीवन के खास मौकों में से एक बताया।