Himachal Govt
Nationalझाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्वालियरः कंपू थाना क्षेत्र में कैंसर पहाड़िया मार्ग पर मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक 17 साल की लड़की का शव मिला है। मृतका के गले पर निशान मिले है। परिजन ने महलगांव निवासी ईशान खान पर हत्या करने का शक जताया है।

परिजनों ने बताया कि बेटी नया बाजार की एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी। सोमवार रात करीब 9:05 बजे उसने मां से फोन पर बात की थी। उसने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। करीब 10 मिनट बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू की और कंपू थाने में गुमशुदगी/अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस और परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कैंसर पहाड़िया रोड पर झाड़ियों में किशोरी का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन से शव की पहचान कराई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजन के मुताबिक किशोरी और महलगांव निवासी ईशान खान के बीच प्रेम प्रसंग था। उन्होंने ईशान पर हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मामा ने बताया कि घटना से पहले ही मृतका ने अपनी मां को बता दिया था कि अगर उसके साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए ईशान खान जिम्मेदार होगा। साड़ी की दुकान पर काम करने वाली अन्य स्टाफ की लड़कियों ने बताया था कि कल दोपहर ईशान का फोन आया था और वह उसे धमका रहा था।

कंपू थाना प्रभारी और डीएसपी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि किशोरी के लापता होने की शिकायत पर रात में ही तलाश शुरू कर दी गई थी। सुबह कैंसर पहाड़िया के पास उसका शव मिला। गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस कॉल डिटेल समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

15 साल बाद CEO का पद छोड़ रहे हैं Tim Cook, अब ये शख्स संभालेगा कंपनी की जिम्मेदारी

टेक्नोलॉजी: ऐप्पल के सीईओ के तौर पर टिम कुक...

Punjab News: घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर 46 सेकेंड में चोर फरार, देखें CCTV

लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ एक...

Punjab News: First Military Literature Festival: युवाओं तक राष्ट्रवाद का संदेश पहुंचाना उद्देश्यः लेफ्टिनेंट शेरगिल, देखें वीडियो

अमृतसरः खालसा यूनिवर्सिटी में पहला मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित...

Electric Scooter Showroom में भीषण आग लगने से 21 वाहन जलकर खाक, देखें वीडियो

हमीरपुरः जनपद के राठ कस्बे में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी...

Punjab News: Love Marriage के 5 साल बाद भी दुश्मनी नहीं हुई खत्म, दामाद पर दरांती और डंडों से हमला, देखें वीडियो

अमृतसरः मिराकोट खुर्द गांव में लव मैरिज को लेकर करीब 5 साल पहले शुरू हुआ पारिवारिक झगड़ा एक बार...

15 साल बाद CEO का पद छोड़ रहे हैं Tim Cook, अब ये शख्स संभालेगा कंपनी की जिम्मेदारी

टेक्नोलॉजी: ऐप्पल के सीईओ के तौर पर टिम कुक का आज आखिरी दिन है। करीबन 15 साल तक ऐप्पल...

Punjab News: घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर 46 सेकेंड में चोर फरार, देखें CCTV

लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। ताजा मामला...

Punjab News: First Military Literature Festival: युवाओं तक राष्ट्रवाद का संदेश पहुंचाना उद्देश्यः लेफ्टिनेंट शेरगिल, देखें वीडियो

अमृतसरः खालसा यूनिवर्सिटी में पहला मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित किया गया। मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल एसोसिएशन के चेयरमैन और रिटायर्ड...