Himachal Govt
Nationalचलती स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

चलती स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी सोमवार को दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी सड़क पर दौड़ती रही। बस के शीशे पर पर्दे लगे थे।

पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली और 11वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित का अपने घर पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह रात में परिवार को बिना बताए घर से निकल गई। वह नोएडा में रहने वाले अपने भाई-बहनों से मिलने जा रही थी।

भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। छात्रा ने बारिश में फंसने के बाद मदद मांगी और बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बस रुक गई।

ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बस में बैठने दिया और बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है। पुलिस के मुताबिक बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया। छात्रा ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि दोनों ने देर रात छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया और वहां से फरार हो गए। डरी छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को टिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस भी जब्त कर ली है। बस की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

ग्वालियरः कंपू थाना क्षेत्र में कैंसर पहाड़िया मार्ग पर मंगलवार...

America-Iran में फिर बढ़ा तनाव, Donald Trump ने खार्ग आईलैंड को तबाह करने के किया दावा

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान में तनाव खत्म होने...

Jalandhar News: बेअंत सिंह के शहीदी दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, निगम की कार्यप्रणाली पर भड़के राजिंदर बेरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सेंट्रल से कांग्रेस के पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने पंजाब के...

Punjab University में चुनाव को लेकर छात्रों का हंगामा, टांगे मारकर खोला लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में भारी उत्साह है। पीयू प्रशासन की तरफ...

झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

ग्वालियरः कंपू थाना क्षेत्र में कैंसर पहाड़िया मार्ग पर मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक 17 साल की लड़की का शव...

America-Iran में फिर बढ़ा तनाव, Donald Trump ने खार्ग आईलैंड को तबाह करने के किया दावा

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान में तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर...