Himachal Govt
NationalPM Modi ने उज्बेकिस्तान के लोगों के साथ किया योगाभ्यास, शेयर किया...

PM Modi ने उज्बेकिस्तान के लोगों के साथ किया योगाभ्यास, शेयर किया खास वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पीएम मोदी इन दिनों दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं। ताशंकद पहुंचने के बाद उन्होंने उज्बेकिस्तान योग फेडरेशन की ओर से आयोजित हुए एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी लोगों के साथ योग करते और उनको योगा का अभ्यास करवाते भी दिखे।

योग कार्यक्रम के दौरान उज्बेकिस्तान के लोगों में खास उत्साह भी देखने को मिला। कार्यक्रम जैसे खत्म हुआ वैसे ही पीएम मोदी ने लोगों के साथ सेल्फी ली। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां पर योग को लोकप्रियता मिली हुई है। उज्बेकिस्तान में भी योग के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। पीएम मोदी ने इस योग कार्यक्रम में भाग लेकर स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ भारत और उज्बेकिस्तान के बीच में सांस्कृतिक जुड़ाव का एक खास संदेश दिया।

दोनों देशों के बीच संबंध होंगे मजबूत

पीएम नरेंद्र मोदी का यह योग कार्यक्रम दोनों देशों के बीच में सांस्कृतिक और लोगों के बीच के रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में एक जरुरी कदम के तौर पर साबित होगा। योग सिर्फ भारत की प्राचीन ही परंपरा नहीं है बल्कि दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां पर इसको मान्यता मिली है।

उज्बेकिस्तान में भी योग के प्रति लोगों की काफी दिलचस्पी बढ़ी है। वहीं पीएम मोदी ने खुद योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ भारत और उज्बेकिस्तान के बीच में एक सांस्कृतिक जुड़ाव का मैसेज दिया है।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से भी की बातचीत

योगा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ भी प्रतिनिधिमंडल स्तर पर बातचीत करने वाले हैं। इस बैठक में दोनों देशों के बीच में रणनीतिक साझेदारी को कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और दोनों देशों के बीच के लोगों में संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी बातचीत होगी। इसके अलावा आपसी साथ के नए क्षेत्रों पर भी दोनों नेता पर भी चर्चा करेंगे।

भारत-एशिया में मजबूत होंगे रिश्ते

पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान का दौरा उस समय किया है जब भारत की ओर से मध्य एशिया के देशों के साथ में अपने संबंधों को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं उज्बेकिस्तान भारत का एक जरुरी क्षेत्रीय साझेदार भी है। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच में साथ को नई दिसा मिलेगी और पहले से मौजूद संबंधो को और मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा पीएम की राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ बैठक भी जरुरी मानी जा रही है।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

संवाद जनहित में और सार्थक विषयों पर तथ्य में सच्चाई होनी चाहिए – Manohar Lal

चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री...

हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: Nayab Singh Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले के साउथ सिटी इलाके में नहर से...

बंदियों को सुधार कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है : Dr. Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने...

नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में PM Modi के ‘मन की बात’ के 137वें Episode का सीधा प्रसारण देखा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

संवाद जनहित में और सार्थक विषयों पर तथ्य में सच्चाई होनी चाहिए – Manohar Lal

चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संवाद में तथ्य और सच्चाई...

हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: Nayab Singh Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम...

Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले के साउथ सिटी इलाके में नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया...

बंदियों को सुधार कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है : Dr. Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य जेलों को केवल सजा...