Himachal Govt
Nationalमहिला से रेप करने वाले को उम्रकैद, चाकू की नोक पर बंधक...

महिला से रेप करने वाले को उम्रकैद, चाकू की नोक पर बंधक बनाकर दिया था वारदात को अंजाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः राजधानी रायपुर में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी की शिक्षिका पत्नी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रेप करने के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) विनय कुमार प्रधान की अदालत ने आरोपी बालकृष्ण जांगड़े को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

इसके अलावा कोर्ट ने आरोपी पर 1 लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, आरोपी की पत्नी अंजना जांगड़े को पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। इस मामले में करीब 5 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है।

मामला 15 मार्च, 2021 का है। आरोपी बालकृष्ण जांगड़े और उसकी पत्नी अंजना जांगड़े मूल रूप से बेमेतरा के रहने वाले हैं और रायपुर के पिरदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे। वारदात के समय पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। पति सुबह करीब 10 बजे कार्यालय चले गए थे।

दोपहर करीब 12.45 बजे आरोपी शादी का कार्ड देने के बहाने पीड़िता के घर पहुंचा। उसने खुद को उसके पति का दोस्त बताया। बातचीत के दौरान पति का परिचित होने की बात कहकर घर में घुस गया। पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में बताया कि आरोपी ने घर में घुसने के बाद उस पर चाकू से हमला किया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। घर में उस समय उसके 12 और 4 साल के दो बच्चे भी मौजूद थे। आरोपी ने बच्चों के सामने ही रेप किया।

वारदात के दौरान पीड़िता के शरीर पर कई चोटें आईं। उसने दोपहर करीब 12.45 बजे अपने पति को फोन कर घर में दो लोगों के घुसने और चाकू से हमला करने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पति घर पहुंचा तो पत्नी घायल अवस्था में मिली।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से पीड़िता के बयान समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्य अदालत के सामने रखे गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने बालकृष्ण जांगड़े को दोषी ठहराया।

कोर्ट ने उसे उम्रकैद और 1 लाख 25 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं, आरोपी की पत्नी अंजना जांगड़े के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर उसे दोषमुक्त कर दिया गया। पूरे मामले में अभियोजन की पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक विजयश्री बिसेन ने की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Middle East में चल रहे तनाव के बीच Mojtaba Khamenei ने लोगों से की खास अपील

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के...

Donald Trump के भाषण को लीक करने के लिए गैब्रियल परेज पर हुई कार्रवाई, व्हाइट हाउस ने लगाया Fine

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर थाना के अंतर्गत पड़ते अमरावती चौकी के...

इस देश के लोग अब फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे AI, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

टेक्नोलॉजी: बदलते इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी प्रचलित...

Rave Party में अंधाधुंध गोलीबारी, 1 की मौत; 5 घायल, देखें वीडियो

बर्नः स्विट्जरलैंड के आरौ शहर में रविवार तड़के एक...

Middle East में चल रहे तनाव के बीच Mojtaba Khamenei ने लोगों से की खास अपील

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच में सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने लोगों से खास...

Donald Trump के भाषण को लीक करने के लिए गैब्रियल परेज पर हुई कार्रवाई, व्हाइट हाउस ने लगाया Fine

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण में क्या बोला जाएगा इसको लेकर अब व्हाइट हाउस पूर्व...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर थाना के अंतर्गत पड़ते अमरावती चौकी के क्षेत्र सूरजपुर के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों...

इस देश के लोग अब फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे AI, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

टेक्नोलॉजी: बदलते इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी प्रचलित हो रहा है। दुनियाभर में लोग इसका बहुत इस्तेमाल भी...