Himachal Govt
Nationalलाखों की सैलरी छोड़कर भारत आने वाली IAS Divya Mittal ने अपने...

लाखों की सैलरी छोड़कर भारत आने वाली IAS Divya Mittal ने अपने पद से दिया इस्तीफा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 2013 बैच का जाना माना चेहरा IAS दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी दिव्या ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। सोशल मीडिया पर दिव्या अक्सर चर्चा में रहती थी ऐसे में उनकी कहानी कई लोगों के लिए मिसाल बन चुकी है। विदेश में लाखों रुपये की सैलरी मिलने के बाद भी उन्होंने भारत में आकर अपना सपना पूरा किया और आईएस बनी। अचानक से आईएस के पद से इस्तीफा देने के बाद लोग उन्हें कई तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya Mittal (@divyamittal_ias)

विदेश में मिला था नौकरी का मौका

दिव्या मित्तल मूल रुप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वह पढ़ाई में शुरु से ही होशियार रही थी। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए भी किया। इतनी अच्छी पढ़ाई करने केबाद उनको विदेश में मौका मिला और वो लंदन में चली गई। एमबीए पूरा करने के बाद दिव्या को लंदन की मशहूर कंपनी ने लाखों की सैलरी पर नौकरी भी मिली। काफी समय तक लंदन में रहने के बाद भी दिव्या का वहां पर मन नहीं लगा और उन्होंने एक बड़ा फैसला ले लिया।

2011 में पानी की आईएएस की परीक्षा

लंदन में अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर दिव्या भारत में वापिस आ गई और उन्होंने अपना पूरा समय यूपीएससी की तैयारी में लगा दिया। यूपीएससी की तैयारी उन्होंने अपने पति गगनदीप सिंह के साथ मिलकर की। उनके पति गगनदीप इंजीनियर थे और दोनों ने साथ में मिलकर आईएएस बनने के लिए मेहनत की। इसके बाद 2011 में दिव्या ने आईएएस की परीक्षा पास कर ली। 2012 में यूपीएससी की परीक्षा पास करके वह आईपीएस अधिकारी बनी। इसके बाद भी उन्होंने पेपर दिया और 2013 में फिर से पेपर दिया। इसके बाद उन्होंने 68वां रैंक हासिल किया और आईएएस अधिकारी बन गई।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में संभाला था कार्यभार

दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कार्यभार संभाला था। आईएएस बनने के बाद वो उतर प्रदेश में कैडर के तौर पर आई। उन्होंने कई जिलों में मजिस्ट्रेट के तौर पर काम किया। हर जिले में उनका कार्यकाल काफी सफल भी माना जाता है। इसके बाद उनको देवरिया जिले की डीएम बनाया गया।

देवरिया की डीएम बनने के बाद एक बार वह बाढ़ से जूझ रहे इलाकों को देखने भी पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सड़क पर पानी जमा होने के कारण और काम में हो रही देरी के चलते मौके पर मौजूद अधिकारियों की भी अच्छे से क्लास लगाई थी। तेज धूप होने के बाद भी वह अपना काम करती रही और अधिकारियों के साथ जाकर उन्होंने हालातों का जायजा लिया था। सोशल मीडिया पर उनके काम को भी लोगों का काफी सपोर्ट मिला था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Middle East में चल रहे तनाव के बीच Mojtaba Khamenei ने लोगों से की खास अपील

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के...

Donald Trump के भाषण को लीक करने के लिए गैब्रियल परेज पर हुई कार्रवाई, व्हाइट हाउस ने लगाया Fine

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर थाना के अंतर्गत पड़ते अमरावती चौकी के...

महिला से रेप करने वाले को उम्रकैद, चाकू की नोक पर बंधक बनाकर दिया था वारदात को अंजाम

रायपुरः राजधानी रायपुर में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी की...

इस देश के लोग अब फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे AI, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

टेक्नोलॉजी: बदलते इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी प्रचलित...

Middle East में चल रहे तनाव के बीच Mojtaba Khamenei ने लोगों से की खास अपील

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच में सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने लोगों से खास...

Donald Trump के भाषण को लीक करने के लिए गैब्रियल परेज पर हुई कार्रवाई, व्हाइट हाउस ने लगाया Fine

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण में क्या बोला जाएगा इसको लेकर अब व्हाइट हाउस पूर्व...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर थाना के अंतर्गत पड़ते अमरावती चौकी के क्षेत्र सूरजपुर के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों...

महिला से रेप करने वाले को उम्रकैद, चाकू की नोक पर बंधक बनाकर दिया था वारदात को अंजाम

रायपुरः राजधानी रायपुर में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी की शिक्षिका पत्नी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रेप...