Himachal Govt
SportsFit India Ambassdor के तौर पर सम्मानित हुई गौतम गंभीर की बेटी,...

Fit India Ambassdor के तौर पर सम्मानित हुई गौतम गंभीर की बेटी, खेल मंत्री ने दिया सम्मान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: राजधानी के जवाहरलाल नेहरु में आज ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 88वें संस्करण आयोजित किया गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें गौतम गंभीर की बेटी को खेल मंत्री मनसुख मंडाविया की ओर से सम्मानित किया गया है। गौतम गंभीर की बेटी आजीन गंभीर को फिट इंडिया एंबेसडर के तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गौतम गंभीर खुद भी अपनी बेटी के साथ मौजूद थे और उनके लिए यह पल काफी इमोशनल भी था।

फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना है मकसद

आजीन गंभीर को फिट इंडिया एंबेसडर के तौर पर इसलिए सम्मानित किया गया है क्योंकि संडेज ऑन साइकिल का मकसद युवाओं के बीच में फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल को बढा़वा देना है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इसके साथ जोड़़ना भी इस अभियान का मकसद है। इसके अलावा संडेज इन साइकिल जैसे आयोजन के जरिए लोगों को साइकिलिंग और नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित भी किया जाता है।

आजीन गंभीर के लिए यह सम्मान इस वजह से भी खास है क्योंकि गंभीर खुद भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं जिनके करियर में फिटनेस और अनुशासन खास भूमिका में रहा है। गंभीर की कोचिंग में ही भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था वहीं फिचले साल इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा जताया है।

संडेज ऑन साइकिल इस वजह से है खास

बता दें कि संडेज इन साइकिल का यह 88वें एडिशन था। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित किया जाता है जिसमें लोगों को साइकिलिंग के जरिए फिटनेस का संदेश दिया जाता है। अभी तक यह अभियान काफी आगे बढ़ चुका है। इसका उद्देश्य लोगों को रविवार की सुबह गरों से बाहर निकलकर साइकिल चलाने और शारीरिक तौर पर एक्टिव रहने का संदेश देना है।

2024 में हुई थी संडेज इन साइकिल की शुरुआत

बता दें कि संडेज इन साइकिल की शुरुआत दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय की पहल के अंतर्गत हुई थी। शुरुआत से ही इस अभियान को फोकस फिटनेस को जनआंदोलन का रुप देने और आम लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

महिला से रेप करने वाले को उम्रकैद, चाकू की नोक पर बंधक बनाकर दिया था वारदात को अंजाम

रायपुरः राजधानी रायपुर में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी की...

इस देश के लोगो अब फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे AI, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

टेक्नोलॉजी: बदलते इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी प्रचलित...

Rave Party में अंधाधुंध गोलीबारी, 1 की मौत; 5 घायल, देखें वीडियो

बर्नः स्विट्जरलैंड के आरौ शहर में रविवार तड़के एक...

पॉवर कट से NEET-PG परीक्षा स्थगित, 5 को दोबारा होंगे एग्जाम

जयपुरः राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने राजस्थान के...

महिला से रेप करने वाले को उम्रकैद, चाकू की नोक पर बंधक बनाकर दिया था वारदात को अंजाम

रायपुरः राजधानी रायपुर में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी की शिक्षिका पत्नी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रेप...

इस देश के लोगो अब फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे AI, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

टेक्नोलॉजी: बदलते इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी प्रचलित हो रहा है। दुनियाभर में लोग इसका बहुत इस्तेमाल भी...

Rave Party में अंधाधुंध गोलीबारी, 1 की मौत; 5 घायल, देखें वीडियो

बर्नः स्विट्जरलैंड के आरौ शहर में रविवार तड़के एक रेव पार्टी के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति...

पॉवर कट से NEET-PG परीक्षा स्थगित, 5 को दोबारा होंगे एग्जाम

जयपुरः राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने राजस्थान के जयपुर स्थित आईओएन डिजिटल जोन (सीतापुरा) केंद्र पर नीट-पीजी 2026...