Himachal Govt
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की...

मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा 

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए देहरा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित की जा रही है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 46 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की ओजोन आधारित जल उपचार परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दूषित पानी के सेवन से कई प्रकार की बीमारियों की संभावना बनी रहती है, इसलिए लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड्डल थोर में पशु चिकित्सालय खोलने की भी घोषणा की।

श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत लोगों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए पंचायतों में सर्वेक्षण किया जा रहा है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को भी राज्य के संसाधनों में उसका उचित अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्त्वपूर्ण पहल की गई हैं और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं और महिला मंडलों को पौधरोपण एवं वनों के संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, लगाए गए पौधों के जीवित रहने के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए कई कदम उठा रही है। प्रदेश में सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं तथा आने वाले समय में और अधिक सीबीएसई स्कूल स्थापित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि खर्च की जा रही है तथा भविष्य में भी विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
इससे पूर्व देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कमलेेश ठाकुर एवं अन्य कांग्रेस प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने चनौर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश के लोगों की शांति, समृद्धि एवं सुख-कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मल्टी-नेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाशः International Airport पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त

मुंबईः डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल...

Punjab News: 2 किलो 446 ग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस को ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के...

लाखों की सैलरी छोड़कर भारत आने वाली IAS Divya Mittal ने अपने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 2013 बैच का जाना...

Jalandhar Gymkhana Club Elections: वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह, देखें वीडियो

जालंधरः जिमखाना क्लब चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे...

Punjab News: कुराली हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी काबू, देखें वीडियो

मोहालीः दिनदहाड़े एक खौफनाक हत्याकांड को जिला पुलिस ने...

मल्टी-नेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाशः International Airport पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त

मुंबईः डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़े...

Punjab News: 2 किलो 446 ग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस को ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों...

लाखों की सैलरी छोड़कर भारत आने वाली IAS Divya Mittal ने अपने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 2013 बैच का जाना माना चेहरा IAS दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा...

Jalandhar Gymkhana Club Elections: वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह, देखें वीडियो

जालंधरः जिमखाना क्लब चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। क्लब के सदस्य बढ़-चढ़कर वोटिंग में...