Himachal Govt
Himachal Govtअंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साइक्लिस्ट सोमेन देबनाथ ने राज्यपाल से भेंट की

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साइक्लिस्ट सोमेन देबनाथ ने राज्यपाल से भेंट की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साइक्लिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन देबनाथ ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को अपनी 19 वर्षों की असाधारण साइकिल यात्रा से अवगत करवाया। इस यात्रा के दौरान वह सात महाद्वीपों के 191 देशों का भ्रमण कर चुके हैं। इस अभियान का उद्देश्य महत्वपूर्ण सामाजिक मामलों से लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कारों और मूल्यों का संदेश विश्वभर में पहुंचाना है।

राज्यपाल को वर्षभर चलने वाले अपने राष्ट्रव्यापी अभियान ‘रीयूनियन भारत-वन ट्री, वन लाइफ, इंडियन यूथ एंड स्पोर्ट्स’ के बारे में भी अवगत करवाया। इस अभियान में वह देश के 28 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा कर लोगों को राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण तथा खेलों को बढ़ावा देने का संदेश दे रहे हैं। राज्यपाल ने सोमेन देबनाथ की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यात्रा दृढ़ संकल्प, अनुशासन और उद्देश्यपूर्ण जीवन का असाधारण उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सोमेन का यह मिशन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रतिबिम्बित कर रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार की पहल देश में एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को खेल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है। लोक भवन की ओर उनके उल्लेखनीय योगदान और प्रेरणादायी अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। राज्यपाल ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह यात्रा देश के युवाओं को निरंतर प्रेरित करती रहेगी। सोमेन देबनाथ ने प्रोत्साहन एवं सहयोग के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी पंजाबियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश...

हरियाणा में HKRN के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों...

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की...

ऊना में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट अब 31 अगस्त को

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना विपिन गुप्ता ने जानकारी...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी पंजाबियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर देश-विदेश में बसे समस्त पंजाबियों...

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा...

हरियाणा में HKRN के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगाए...

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की वास्तविक एवं नवीनतम रिक्तियों का मिलान, सत्यापन और ऑनलाइन अपडेट...