Himachal Govt
Himachal Govtमान सरकार का संकल्प—कोई भी बच्चा गरीबी, लाचारी या उपेक्षा के कारण...

मान सरकार का संकल्प—कोई भी बच्चा गरीबी, लाचारी या उपेक्षा के कारण अपने सपनों से वंचित नहीं रहेगा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आश्रित एवं अनाथ बच्चों को सुरक्षित बचपन, बेहतर शिक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यह प्रगटावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इस योजना के लिए पंजाब सरकार द्वारा 432.38 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इसमें से अब तक 181.23 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, ताकि आश्रित एवं अनाथ बच्चों को बिना किसी रुकावट के समय पर वित्तीय सहायता मिलती रहे और उनका भविष्य और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य के करीब 2.45 लाख आश्रित एवं अनाथ बच्चों को नियमित वित्तीय सहायता दी जा रही है। यह सहायता उनकी पढ़ाई, रोजमर्रा की जरूरतों और बेहतर भविष्य के लिए मजबूत आधार बन रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आश्रित एवं अनाथ बच्चे केवल सरकारी आंकड़े नहीं, बल्कि हमारे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी बच्चा गरीबी, मजबूरी, उपेक्षा या माता-पिता के सहारे से वंचित होने के कारण अपनी पढ़ाई या अपने सपनों के साथ समझौता न करे। हर बच्चे को सुरक्षा, अवसर और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ 21 वर्ष से कम आयु के वे बच्चे ले सकते हैं, जिनके माता-पिता दोनों नहीं रहे, या दोनों घर से अनुपस्थित हैं, या शारीरिक अथवा मानसिक रूप से असमर्थ होने के कारण परिवार की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार एक ऐसा संवेदनशील और समावेशी कल्याण मॉडल तैयार कर रही है, जहां हर जरूरतमंद बच्चे को अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। आज बच्चों के भविष्य में किया गया यह निवेश कल के मजबूत परिवारों, सशक्त समाज और खुशहाल रंगला पंजाब की मजबूत नींव साबित होगा। अंत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मान सरकार की यह पहल केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और समान अवसर प्रदान करने के सरकार के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

South Carolina में पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी, अधिकारी की मौत

अमेरिकाः दक्षिण कैरोलिना राज्य के कोलंबिया शहर में घरेलू...

Punjab News: दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर के नीचे आने से मासूम की मौत, देखें वीडियो

मोहालीः माजरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश...

Jalandhar News: Gymkhana Club में वोटिंग शुरू, देेखें वीडियो

जालंधरः जिमखाना क्लब चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे...

Punjab news: Hotel में ID मांगने पर हंगामा, मालिक पर हमला कर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

अमृतसर: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास स्थित KC...

South Carolina में पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी, अधिकारी की मौत

अमेरिकाः दक्षिण कैरोलिना राज्य के कोलंबिया शहर में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर दी...

Nepal में फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा : भोटेकोशी नदी का बढ़ रहा जलस्तर, हाई अलर्ट, देखें वीडियो

काठमांडूः नेपाल में त्रासदी के बाद एक बार भी भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पानी के अचानक...

Punjab News: दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर के नीचे आने से मासूम की मौत, देखें वीडियो

मोहालीः माजरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जानकारी के मुताबिक ईंटों से लदी एक तेज...

Jalandhar News: Gymkhana Club में वोटिंग शुरू, देेखें वीडियो

जालंधरः जिमखाना क्लब चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। सदस्य शाम तक वोटिंग कर सकते...