Himachal Govt
Himachal Govtबागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत पौधरोपण एवं खेत तैयार करने (फील्ड प्रिपरेशन) संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित एचपी शिवा परियोजना प्रदेश के सात जिलों में क्रियान्वित की जा रही है।
उन्होंने परियोजना के तहत निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप किए जा रहे कार्यों तथा जुलाई 2026 में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान निर्धारित कार्य-बिंदुओं एवं दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की।

बैठक में अवगत करवाया गया कि मंडी जिले ने लगभग 993 हेक्टेयर में पौधे लगाने का कार्य पूरा कर लिया है जोकि एचपी शिवा के सभी सात जिलों में सबसे ज्यादा प्रगति है।
बागवानी मंत्री ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और तय समय-सीमा के भीतर निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत करवाया गया कि परियोजना के अंतर्गत मार्च 2027 तक 3,000 हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक, लगभग 2,600 हेक्टेयर भूमि पौधे लगाने के लिए तैयार की जा चुकी है।

गत तीन वर्षों में इस परियोजना के तहत लगभग 9 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। जगत सिंह नेगी ने मौजूदा पौधारोपण सीजन के दौरान चल रहे पौधारोपण कार्यों की भी समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ क्लस्टरों में नर्सरियों से आपूर्ति किए गए पौधे तय तकनीकी मानकों के अनुसार नहीं थे। बागवानी मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लस्टरों में केवल तय तकनीकी मानकों को पूरा करने वाले पौधे ही लगाए जाएं। उन्होंने पैनल में शामिल नर्सरी संचालकों को भी तय मानकों और गुणवत्ता के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप-निदेशकों को निर्देश दिए गए कि सप्लाई के दौरान संबंधित नर्सरी में एक अधिकारी तैनात किया जाए। यह अधिकारी प्लांटिंग मैटेरियल की गुणवत्ता और स्पेसिफिकेशन की निगरानी करेंगे साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि तय क्लस्टर तक सिर्फ बेहतर गुणवत्ता के पौधे ही पहुंचाए जाएं। बैठक में अवगत करवाया गया कि पौधे लगाने के मौजूदा सीजन में, सितंबर 2026 तक लगभग 6 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जगत सिंह नेगी ने धरातल पर पर कड़ी निगरानी, टेक्निकल स्पेसिफिकेशन का सख्ती से पालन और पौधे लगाने व उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों को समय पर पूरा करने पर बल दिया, ताकि परियोजना के लक्ष्यों को तय समय-सीमा के भीतर हासिल किया जा सके।

बैठक में बागवानी विभाग के निदेशक सतीश कुमार, एचपी शिवा परियोजना निदेशक समीर सिंह, संयुक्त निदेशक बागवानी कमल शील नेगी, प्रापण अधिकारी मनोज शर्मा और  बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर एवं ऊना जिला के उप-निदेशक उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

South Carolina में पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी, अधिकारी की मौत

अमेरिकाः दक्षिण कैरोलिना राज्य के कोलंबिया शहर में घरेलू...

Punjab News: दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर के नीचे आने से मासूम की मौत, देखें वीडियो

मोहालीः माजरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश...

Jalandhar News: Gymkhana Club में वोटिंग शुरू, देेखें वीडियो

जालंधरः जिमखाना क्लब चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे...

Punjab news: Hotel में ID मांगने पर हंगामा, मालिक पर हमला कर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

अमृतसर: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास स्थित KC...

South Carolina में पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी, अधिकारी की मौत

अमेरिकाः दक्षिण कैरोलिना राज्य के कोलंबिया शहर में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर दी...

Nepal में फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा : भोटेकोशी नदी का बढ़ रहा जलस्तर, हाई अलर्ट, देखें वीडियो

काठमांडूः नेपाल में त्रासदी के बाद एक बार भी भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पानी के अचानक...

Punjab News: दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर के नीचे आने से मासूम की मौत, देखें वीडियो

मोहालीः माजरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जानकारी के मुताबिक ईंटों से लदी एक तेज...

Jalandhar News: Gymkhana Club में वोटिंग शुरू, देेखें वीडियो

जालंधरः जिमखाना क्लब चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। सदस्य शाम तक वोटिंग कर सकते...